{"_id":"4611bf1ef5da01c6c1626ffce8a7a756","slug":"kissing-pets-can-cause-antibiotic-resistance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू जानवरों को चूमते हैं तो बड़ा है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पालतू जानवरों को चूमते हैं तो बड़ा है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Jun 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने पालतू कुत्ते को अक्सर चूमते हैं तो यह आपके लिए सेहत से जुड़ी परेशानी का सबब हो सकता है।
विज्ञापन
हाल में न्यूजीलैंड की मैस्से यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो पालतू जानवरों को चूमने वाले लोगों को एंटीबायोटिक रजिस्टेंस संक्रमण होने का रिस्क अधिक होता है। यानी उनके शरीर पर एंटीबायोटिक्स का प्रभाव ही नहीं पड़ता है।
शोधकर्ता निजेल फ्रेंच के अनुसार, ''पशुओं के शरीर में एंटीबायोटिक्स की अधिकता के कारण इनके संपर्क से एंटीबायोटिक का असर खत्म होने लगता है। जिससे सामान्य संक्रमण भी उपचार न हो पाने के कारण बड़ा खतरा हो जाता है।''
विज्ञापन
इस अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने तीन साल तक इस विषय पर अध्ययन किया हा और इस आधार पर यह दावा किया है।
उनका मानना है कि जानवरों की लार, पेशाब आदि से यह संक्रमण फैलने की आशंका सबसे अधिक होती है। ऐसे में पालतू जानवरों को घर में रखने के दौरान सफाई संबंधी सावधानियों के पालन से इस खतरे को कुछ हद तक कम जरूर किया जा सकता है।
विज्ञापन