{"_id":"c448176049b55d2a934a495690a12775","slug":"kids-disctract-more-while-driving-than-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग के वक्त मोबाइल से ज्यादा बच्चे डालते हैं खलल","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
ड्राइविंग के वक्त मोबाइल से ज्यादा बच्चे डालते हैं खलल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
इसमें कोई शक नहीं है कि ड्राइविंग के वक्त मोबाइल फोन पर बात करने से ध्यान बंटता है। पर इससे ज्यादा बच्चे इस दौरान खलल डालते हैं। एक नए अध्ययन में इस बात का दावा किया गया है।
विज्ञापन
शोध के मुताबिक, ड्राइविंग करते वक्त मोबाइल फोन पर बात करने की तुलना में बच्चे 12 गुना ज्यादा ध्यान बांटते हैं। यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है।
मोनाश यूनिवर्सिटी एक्सीडेंट रिसर्च सेंटर (एमयूएआरसी) के शोधकर्ताओं ने पाया कि औसतन माता पिता मात्र 16 मिनट की यात्रा के दौरान तीन मिनट, 22 सेकेंड के लिए सड़क से अपनी नजरें हटाते हैं।
विज्ञापन
एमयूएआरसी के एसोसिएट प्रोफेसर जूडिथ चार्लटन और डॉ. जॉन कोप्पेल ने कार में फिट होने वाले एक रिकॉर्डिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर तीन हफ्तों तक ड्राइविंग करते वक्त 12 परिवारों के व्यवहारों का निरीक्षण किया। हर परिवार के औसतन दो बच्चे थे। इनकी उम्र एक से आठ साल के बीच थी।
विज्ञापन