फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   KARWA CHAUTH 2018: Recipe of sooji ka rasgulla in hindi

करवाचौथ 2018: घर पर बनाएं सूजी के रसगुल्ले, रिश्ते में घुल जाएगी मिठास

Sat, 27 Oct 2018 09:40 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
KARWA CHAUTH 2018: Recipe of sooji ka rasgulla in hindi
Rasgulla - फोटो : Image source: File Photo/Pixabay/face book

करवाचौथ पर अगर आप भी पति को खुश करने के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो इस बार उन्हें अपने हाथों से बनाकर मावा नहीं सूजी के रसगुल्ले खिलाएं। आपको सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन आपको बता दें, ये रसगुल्ले न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद हैं। इन रसगुल्लों में छैने के रसगुल्लों की तुलना में कम कैलोरीज होती है। जिसकी वजह से आपको अपना वजन बढ़ने की चिंता भी नहीं सताएगी। आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाए जाते हैं ये टेस्टी हेल्दी रसगुल्ले। 

विज्ञापन


सूजी के रसगुल्ले बनाने की सामग्री

सूजी 
2 बड़े चम्मच देसी घी 
1 बड़ी कटोरी दूध 
3 बड़ी चम्मच चीनी 
आधा कप बारीक कटे ड्राई-फ्रूट्स
पानी जरूरत के अनुसार 

सजावट के लिए
1 छोटा चम्मच बारीक कटा पिस्ता 
चुटकीभर केसर 

सूजी के रसगुल्ले बनाने की विधि
-सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन रखकर उसमें दूध के साथ चीनी डालकर उसे उबालें।  
-इस दौरान दूध को धीरे-धीरे कड़छी से चलाते हुए उसमें इस तरह सूजी डालें कि उससे कोई गांठ न पड़े। 
-इसके बाद सूजी के ठोस होते ही आंच बंद कर दें और ठंडा होने के लिए रख दें। 
-हथेलियों पर घी लगाकर इसे चिकना करने के बाद ठंडी सूजी को हथेलियों के बीच रखकर हल्का सा चपटा कर लें।  
-अब सूजी के बीचों-बीच ड्राई-फ्रूट्स भरकर उसे गोलाकार देते हुए रसगुल्ले बना लें। 
-इसके बाद मीडियम आंच पर पैन चढ़ाकर उसमें चीनी और पानी डालकर पहले चाशनी तैयार कर लें। 
-चाशनी तैयार होते ही उसमें रसगुल्ले डालकर 2 से 3 मिनट तक ढककर पकाएं।थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें। 
-सूजी के रसगुल्ले तैयार हैं। ऊपर से बारीक कटे पिस्ते और चुटकीभर केसर से इन रसगुल्लों को गार्निश कर सर्व करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed