जलेबी भारत की मशहूर मिठाई है। आमतौर पर जलेबी सभी लोगों को पसंद होती है। जलेबी दिखने में गोल- गोल होती है, पर इसे बनाना काफी आसान होता है। बरसात के मौसम में भी गरमागरम जलेबी खाने का मन करता है। इस समय कोरोना वायरस की वजह से बाहर की चीजों को खाने से परहेज करना ही सुरक्षित है। ऐसे में अगर आपका भी जलेबी खाने का मन कर रहा है तो आप घर में आसानी से 3 स्टेप्स में जलेबी बना सकते हैं। जलेबी को बनाना काफी आसान होता है। आइए जानते हैं घर में जलेबी बनाने की आसान विधि..
{"_id":"5f16ebec8ebc3e9f933a7d1f","slug":"jalebi-recipe-at-home-how-to-make-jalebis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में इन 3 स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट जलेबी, जानिए बनाने की आसान विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर में इन 3 स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट जलेबी, जानिए बनाने की आसान विधि
Wed, 22 Jul 2020 09:12 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
जलेबी भारत की मशहूर मिठाई है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
Trending Videos
जलेबी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
जलेबी बनाने की सामग्री
- मैदा- 1/2 कप
- दही- 1/4 कप
- तेल या घी- (फ्राई करने के लिए)
- कॉटन का कपड़ा जिसके बीच में छेद हो
- चीनी- 1 कप
अगली स्लाइड्स में जानिए जलेबी बनाने की आसान विधि...
जलेबी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्टेप 1
- सबसे पहले आपने मैदे और दही को मिला लेना है। दही और मैदे को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। जरूरत पड़ने पर आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं। 6 से 7 घंटे तक इस पेस्ट को ऐसे ही रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेबी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्टेप 2
- दूसरे स्टेप में आपने चाश्नी तैयार कर लेनी है। चाश्नी बनाने के लिए पानी और चीनी को मिलाकर हल्की आंच पर रखें। कुछ समय बाद चाश्नी को गाढ़ा करने के लिए आंच को तेज कर लें। चाश्नी के तार छोड़ने पर गैस को बंद कर दें।
विज्ञापन
जलेबी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्टेप 3
- अब एक गहरा पैन लें और इसमें तेल या घी डालें। तेल या घी को गर्म कर लें। अब तैयार किए पेस्ट को कॅाटन के कपड़े में डालें। इसके बाद कपड़े की मदद से जलेबियां तलें। जलेबियां मीडियम आंच में पकाएं। जलेबी को भूरे रंग की होने पर बाहर निकाल लें और चाश्नी में डाल लें। एक मिनट बाद चाश्नी से जलेबी को निकाल लें।
इन आसान स्टेप्स में आपकी गरमागरम जलेबियां तैयार हो जाएंगी।