फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   itching during pregnancy can cause icp

गर्भावस्था के दौरान अधिक खुजली बढ़ा सकती है यह खतरा

Tue, 10 Dec 2013 03:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Dec 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
itching during pregnancy can cause icp

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के परिवर्तन होते हैं जिसमें पेट पर खुजली बेहद सामान्य बदलाव है।

विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं की मदद करेगी 'हिप्नोबर्थ थेरेपी'

आमतौर पर रक्त संचार बढ़ने या पेट की त्वचा की स्ट्रेचिंग की वजह से खुजली होती है लेकिन जब यह बहुत अधिक हो तो यह होने वाले बच्चे के लिए खतरे का इशारा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पेट, हाथ और पैर के पंजों पर तेज खुजली होना उनके लिवर से संबंधित रोग - इंट्राहेप्टिक कोलेस्टासिस ऑफ प्रेग्नेंसी (आईसीपी) के लक्षण हो सकते हैं जिससे जच्चा-बच्चा की जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीपी की अवस्था में लिवर की केमिकल को प्रवाहित करने की क्षमता खत्म हो जाती है जिससे बाइल एसिड नसों को प्रभावित करता है और त्वचा पर तेज खुजली होती है।


अक्सर यह रोग गर्भावस्था के छठे सप्ताह से शुरू होता है। इस दौरान पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है। अगर सामान्य मॉश्चुराइजर से यह न दूर हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

किंग्स कॉलेज के एक शोध के अनुसार आईसीपी से हर साल ब्रिटेन में करीब 5000 महिलाएं मृत शिशु को जन्म देती हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि त्वचा पर अधिक खुजली को अक्सर महिलाएं हल्के में ले लेती हैं और जब सि रोग का पता चलता है तब तक देर हो चुकी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed