फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   indians live long life

भारतीयों की औसत उम्र है अधिक

Mon, 17 Dec 2012 03:19 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 17 Dec 2012 03:19 PM IST
विज्ञापन
indians live long life

वर्ष 1970 के मुकाबले भारत में पुरुषों का जीवन विस्तार 15 साल और महिलाओं का 18 साल बढ़ गया है। यह बात ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी 2010 के हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आई है। यह सर्वे दुनिया भर में बड़ी बीमारियों की वजह और उनकी मौजूदगी के बारे में जानने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह अध्ययन पांच साल की अवधि में भारत सहित 50 देशों में किया गया। जन्म के समय से भारतीय पुरुष का औसत अनुमानित जीवनकाल (एलई) 1970 से 2010 के बीच 15 साल तथा भारतीय महिला का एलई 18 साल तक बढ़ा है।
विज्ञापन


उम्र बढ़ी पर स्वस्थ हुआ खराब
इस सर्वे में यह भी सामने आया है कि उम्र तो लंबी हुई है, लेकिन ज्यादातर लोग सुखी और स्वस्थ नहीं हैं। आमतौर पर पुरुष 55 साल की उम्र तक ही स्वस्थ रहते हैं, लेकिन उसके बाद के नौ सालों में उन्हें कई बीमारियां घेर लेती हैं। वहीं दूसरी तरफ, महिलाएं करीब 68 साल जीती हैं और 57 की आयु तक ही स्वस्थ रह पाती हैं। इस तरह करीब एक पूरा दशक उन्हें बीमारियों से संघर्ष करते हुए गुजारना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी-चीनी हमसे आगे
इस सर्वे के मुताबिक हालांकि यह खुशी की बात है कि भारतीयों की उम्र लंबी हुई है, लेकिन यह एक औसत चाइनीज और अमेरिकन के मुकाबले अभी भी कम है। एक औसत चाइनीज पुरुष भारतीय पुरुष से दस साल ज्यादा यानी 73 साल की उम्र तक जीता है। जबकि एक औसत चीनी महिला भारतीय महिला से करीब 12 साल ज्यादा जीती है। अमेरिका में एक सामान्य व्यक्ति की उम्र 76 साल होती है जो भारतीयों से 13 साल ज्यादा है।


सेहत के लिए खतरनाक

द लांसेट में प्रकाशित इस अध्ययन को पांच सालों तक करीब 50 देशों में किया गया। इन सब के अलावा इस सर्वे में यह भी बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में जलाया जाने वाला चूल्हा यहां के लोगों की सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। दुनिया भर में बाकी सभी बीमारियों की जड़ हाई ब्लड प्रेशर को पाया गया लेकिन भारत में यह इंडोर एयर पल्यूशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed