मसाले भारतीय खानपान की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसालों का प्रयोग किया जाता है। अगर खाने में ठीक मात्रा में मसाले न पड़े हो तो खाने में टेस्ट नहीं आता है। भारत दुनिया में अपने मसालेदार खाने के लिए भी मशहूर है। यूं ही भारत को मसालों की दुनिया का सरताज नहीं कहा जाता है, भारतीय भोजन के शौकीन लोग आपको विदेशों में भी आसानी से मिल जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें दुनियाभर में होने वाले मसालों का 70 फीसदी उत्पदान भारत में होता है। आज हम आपको स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिए कुछ मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मसालों का सही मात्रा में उपयोग करने पर खाना बेहद ही स्वादिष्ट बन जाता है।
खाने में करें इन मसालों का इस्तेमाल, सादा भोजन भी लगने लगेगा स्वादिष्ट
इलायची
- इलायची खाने को बेहद ही स्वादिष्ट बना देती है। इलायची का प्रयोग आप अन्य मसालों के साथ पीसकर भी कर सकते हैं।
- खीर, हल्वे और डेजर्ट्स में साबुत इलायची का इस्तेमाल किया जा सकता है।
लौंग
- लौंग के इस्तेमाल से खाने को स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप साबुत या अन्य मसालों के साथ पिसकर भी कर सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं घर में स्वादिष्ट भोजन बनाया जाए तो लौंग का इस्तेमाल करें।
दालचीनी
- दालचीनी की खूशबू काफी अलग और बेहतरीन होती है। भारतीय खाने में इसका इस्तेमाल होना आम बात है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- काली मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल कफ, डायरिया, फीवर, कब्ज, स्किन इन्फेक्शन में किया जाता है।