फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Independence Day 2019 Tiranga dhokla recipe

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाएं स्पेशल तिरंगा ढोकला, हर कोई हो जाएगा सरप्राइज

Thu, 08 Aug 2019 07:46 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 08 Aug 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2019 Tiranga dhokla recipe
tricolor dhokla

स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर कुछ अलग बनाने का सोच रही है तो ट्राई करें 3 रंग का ढोकला जो हेल्दी के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होगा। खाने को तिरंगे का रूप देकर खुद भी खाइए और अपने मेहमानों को भी कर दे सरप्राइज। आइए जानते हैं तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी।

विज्ञापन

Independence Day 2019 Tiranga dhokla recipe
tricolor dhokla
सामग्री:
सूजी- 1 कप
दही- 1 कप
नमक- स्वादानुसार
ईनो- 1 टीस्पून
अदरक पेस्ट- 1 टीस्पून
तेल- 2 टीस्पून
पालक प्यूरी- 1 कप
पानी- जरूरत अनुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून
हरा धनिया- 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2-3
नारंगी खाने का रंग- 1 टीस्पून
सरसों के दाने- 1 टीस्पून
करी पत्ते- 3-4
चीनी- 1 टेबलस्पून
नींबू का रस- 1 टीस्पून
विज्ञापन
विज्ञापन

Independence Day 2019 Tiranga dhokla recipe
tricolor dhokla

विधि:
-सबसे पहले 1 कप सूजी, 1 कप दही, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, स्वादानुसार नमक और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल को आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस घोल को 3 अलग-अलग कटोरे में डाल लें। 
-पहले कटोरे के घोल में 1 कप पालक प्यूरी, 1 टेबलस्पून हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मिक्स करें। दूसरे कटोरे में नारंगी रंग और 1/2 चम्मच लाल मिर्च डालकर मिला लें और तीसरे घोल को सफेद ही रहने दें।
-अब आप पैन को तेल से ग्रीस कर लें। पहले बैटर में थोड़ा-सा ईनो मिलाएं और तुरंत पैन में डालकर स्टीमर में पकाएं। जब ढोकला तैयार हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। ऐसा ही बाकी के दोनों बैटर के साथ करें। इन्हें निकाल कर तिरंगे के रंग की तरह एक के ऊपर एक रखें।
-अब तड़के के लिए एक पैन में तेल डालें। जब वह गर्म हो जाएं तो उसमें 1 टीस्पून सरसों के दाने, 3-4 कड़ी पत्ते और कटी हुई हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें। इसमें थोड़ा नमक, थोड़ी चीनी और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें पानी डालकर एक उबाला दिलाएं। आपका तड़का तैयार है। इसे ढोकले पर अच्छी तरह डालें। अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed