फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई ब्लड प्रेशर से रहते हैं परेशान तो खूब खाएं ये चीज, परेशानी हो जाएगी छूमंतर

Sun, 01 Oct 2017 05:20 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sun, 01 Oct 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
If you suffer from high blood pressure then add curd in your diet and notice the miracle
अगर आप भी उन लोगों में से एक है जो हाई ब्लड प्रेशर की वजह से अक्सर डॉक्टर की दुकानों के चक्कर लगाते रहते हैं या किसी न किसी दवाई की मदद से खुद को इस परेशानी से दूर रखना चाहते हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। बस किचन में मौजूद इस जादुई ठंडी चीज को डाइट में शामिल कर लीजिए।   


पढ़ें- पुरुषों में शारीरिक कमजोरी का कारण बनता है तनाव, जानें कैसे
If you suffer from high blood pressure then add curd in your diet and notice the miracle
एक शोध के बाद शोधकर्ताओं ने दावा किया कि भोजन में अधिक मात्रा में दही का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं इस शोध में यह भी कहा गया कि जो व्यक्ति महीने में पांच बार दही खाता हैं, उनकी तुलना में सप्ताह में पांच बार दही का सेवन करने वाले व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप का खतरा 20 फीसदी तक कम हो जाता है। 
If you suffer from high blood pressure then add curd in your diet and notice the miracle
अमेरिकन हार्ट ऐसोसिएशन हाई ब्लड प्रेशर रिसर्च की बैठक में खास जानकारी दी गई है। अपने 15 साल के अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने ऐसे दो हजार लोगों का अध्ययन किया जिन्हें अध्ययन की शुरुआत में उच्च रक्तचाप नहीं था। इस दौरान तीन बार इन लोगों से दही के सेवन संबंधी प्रश्नावलियां भरवाई गईं और पाया गया कि जिन लोगों ने प्रतिदिन अपनी कैलोरी की मात्रा में से कम से कम दो प्रतिशत दही का सेवन किया उनमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या की आशंका 31 प्रतिशत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you suffer from high blood pressure then add curd in your diet and notice the miracle
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने 25-55 आयु वर्ग की महिलाओं के साथ ही 40-75 वर्ष की आयु के पुरुषों का भी अध्ययन किया। अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में हुए इस शोध की मुख्य लेखक जस्टिन ब्यूएनडिया ने बताया कि उनके अध्ययन से पता चलता है कि डेयरी उत्पादों, विशेष रूप से दही की दैनिक खपत उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करती है जो हृदय रोग और स्ट्रोक के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed