{"_id":"49a5dc36-b96a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"human-welding-technique","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घाव हो जाए तो वेल्डिंग भी हो सकेगी","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अब घाव हो जाए तो वेल्डिंग भी हो सकेगी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 10 May 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
कई गहरी चोटों के लिए टांकों का लगना तो आपने सुना या देखा होगा, लेकिऩ आने वाले वक्त में घावों की वेल्डिंग भी हो सकेगी।
विज्ञापन
आपको जानकर शायद थोड़ी हैरत हो लेकिन अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने घाव की वेल्डिंग करने की एक सफल सर्जरी की है।
इसमें घावों की वेल्डिंग के लिए एक पदार्थ तैयार किया है जिससे शरीर की चमड़ी को आपस में जोड़कर सील कर दिया जाएगा।
वेल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ में गोल्ड होने की वजह से यह लचीला है। इससे शरीर के हिलने पर चोट पर कोई खिंचाव महसूस नहीं होगा।
अमेरिका के वैज्ञानिकों ने सूअरों की आंतों पर भी इस तरह की वेल्डिंग का टेस्ट कर लिया है। उनका मानना है आने वाले वक्त में सर्जरी में टांके लगाने की बजाए वेल्डिंग से काम किया जा सकेगा।
वैज्ञानिकों ने पाया कि टांके लगाने की तुलना में वेल्डिंग करने में शरीर का रक्त और तरल पदार्थ कम बहता है। इससे कई तरह के बैक्टीरिया से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
यह तरीका कम डरावना भी है। बहुत से लोग टांके लगवाने के नाम से ही खौफ खा जाते हैं।
इस तकनीक को एल.टी.वी. यानी लेजर टिशू वेल्डिंग का नाम दिया गया है।