घर पर ही झटपट बनाएं एगलैस मेयोनीज, रेसिपी भी है बहुत आसान
बर्गर, सैंडविच, मैकरोनी से लेकर सलाद का जायका बढ़ाने का काम करती है मेयोनीज। आज मेयोनीज अमूमन हर घर में बहुत सारी चीजों को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आप मेयोनीज को भी घर पर ही बना सकते हैं, वो भी एगलेस। आइए जानते हैं घर पर एगलैस मेयोनीज बनाने का आसान तरीका...
एगलैस मेयोनीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
क्रीम- 1 कप
तेल- ¼ कप
सिरका- 2 टेबल स्पून
काली मिर्च- ¼ टेबल स्पून
सरसों का पाउडर- ½ टेबल स्पून
शुगर पाउडर- 1 टेबल स्पून
नमक- ½ टेबल स्पून
-एगलैस मेयोनीज बनाने के लिए सबसे पहले एकदम ठंडी क्रीम लें। क्रीम को मिक्सर जार में डालें और इसमें शुगर, तेल, नमक, सरसों पाउडर और कुटी हुई काली मिर्च डालकर सभी चीजों को थोड़ी देर चला लें।
-जैसे ही मेयोनीज गाढ़ी हो जाए इसे फैटना बंद कर दें। अब जार खोलें और इस मिश्रण में सिरका डालकर एक बार फिर से चलाएं। आप चाहे तो सिरके की जगह नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सिरके का इस्तेमाल मेयोनीज की शैल्फ लाईफ और टेस्ट को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
-आपकी मेयोनीज बनकर तायार है। इसे एक एयर टाइट जार में निकाल कर रख लें।