कितना उचित है गर्भावस्था में डाइटिंग करना?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बना रहे कैलोरी का बैलेंस
शोधकर्ताओं ने डाइट और व्यायाम का तुलनात्मक अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि यदि डाइटिंग के दौरान संतुलित मात्रा में कैलोरी कोई महिला ले रही है तो उसे डाइटिंग से कोई खतरा नहीं है।
शोध में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के वजन और उससे संबंधित समस्याओं का अध्ययन किया गया और पाया गया कि जिन गर्भवती महिलाओं के लिए वजन कम करना जरूरी है, उचित डाइटिंग से उनका वजन चार किलो तक कम हो सकता है। वहीं व्यायाम से औसतन 0.7 किलो वजन ही कम होगा। हालांकि शोधकर्ताओं का मानना है कि उन्हें अभी इस दिशा में अधिक परीक्षण की जरूरत है।
अधिक वजन से हो सकता है खतरा
शोधकर्ता डॉ. शकीला थंगारातिनम ने बताया कि हमने अध्ययन में पाया कि जिन गर्भवती महिलाओं का वजन जरूरत से ज्यादा है, उन्हें व उनके बच्चों के लिए समस्याओं की आशंका भी अधिक है। ऐसे में उन्हें डॉक्टरी सलाह पर वजन कम करने के तरीके अपनाने चाहिए।
दूसरा भी है पहलू
दूसरी ओर, सैंट थॉमस अस्पताल के विशेषज्ञों का मानना है कि इस संबंध में अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। डॉ. जेनिन स्टॉकडेल के अनुसार, जब तक इस दिशा में हमें ठोस प्रमाण न मिलें तब तक गर्भवती महिलाओं को डाइटिंग की सलाह देना वाजिब नहीं।