फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी में लू को मात देंगे ये कूल-कूल जूस, जानें बनाने की विधि

Sat, 06 Apr 2019 01:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 06 Apr 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
homemade healthy cool juice for summer
बढ़ती गर्मी, धूप और बदलते मौसम की बीमारियों से होने वाली परेशानी को शुरू होने से पहले ही रोक दिया जाए तो अच्छा है। ऐसे में आपको खुद पर थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज हम आपको गर्मी में ठंडा-ठंडा कूल कूल महसूस करने के लिए  बताएंगे इस मौसम के बेस्ट जूस जिन्हे आप घर की सब्जियों और फलों से घर में आराम से बना सकते हैं। 
homemade healthy cool juice for summer
कच्चे आम का पना लू और गर्मियों से बचने का एक कारगर देसी इलाज है। कच्चे आम को पानी में उबाला लें और इसे मैश करके इसमें पुदिना रस, जीरा, काली मिर्च, चुटकी भर नमक और स्वादानुसार शक्कर मिलाकर फ्रिज में रख दें। एक गिलास जूस का सेवन करने से लू की समस्या में राहत मिलती है।
homemade healthy cool juice for summer
नींबू का रस निचोड़ लें, इसमें अंगूर का रस भी मिला लें। इस मिश्रण में लगभग 2 ग्राम सोंठ पाउडर और 2 चम्मच शक्कर भी मिला लें। बाद में थोड़ा पानी मिला लें। अच्छी तरह से मिक्स करके ठंडा-ठंडा पिएें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
homemade healthy cool juice for summer
महाराष्ट्र के कोरकु जनजाति के लोग घुरिया नामक गर्मियों के लिए एक जूस तैयार करते हैं। यह एक ऐसा पेय है जिसमें आम, पुदीना, नींबू, अदरक और धनिया जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है। इस जूस को एक गिलास दोपहर खाने के बाद पीने से लू लगने पर तुरंत आराम मिलता है। 
विज्ञापन
homemade healthy cool juice for summer

ताजे पके बेल के फल का गूदा निकालकर पानी में अच्छी तरह से मिलाएें। इसमें 2 चम्मच नींबू रस मिला लें। बाद में स्वादानुसार शक्कर और नमक भी मिला लें। इस रस को अगर लू से ग्रसित रोगी को सुबह या शाम प्रतिदिन पीएें तो लू का प्रभाव खत्म हो जाता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed