नवरात्र में पूरा दिन व्रत में रहने के बाद दिन के अंत में मन करता है कुछ अच्छा खाने को मिल जाए, जो हेल्दी के साथ-साथ स्वादिष्य भी हो। बहुत सारे लोगों को कुट्टू के पकोड़े और कचोड़ी पसंद होती है, वहीं बहुत सारे लोग ऑयल के कारण इसे खाने से बचते हैं। अगर आप भी इन नवरात्रों में कुछ लाइट और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो ये चटपटी स्पेशल साबूदाना खिचड़ी बनाएं। इस खिचड़ी को बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का सही तरीका।
Navratri Recipe: इससे टेस्टी साबूदाना खिचड़ी नहीं खाई होगी आपने, खाने वाले भी कहेंगे 'वाह'
सामग्री-
-साबूदाना – आलू
– भूनी हुई मूंगफली – सेंधा नमक
– कड़ी पत्ता – अदरक
– हरी मिर्च – जीरा
– ताजा नारियल – चीनी
– नींबू का रस – घी
– साबूदाना को कम से कम 3 घंटे के लिए जरुर भिगोएं।
– इसके बाद उसमें से पानी निकाल दें और आलू उबाल कर छील लें।
– भूनी हुई मूंगफली को पीस कर अच्छे से पाउडर बना लें। इसके बाद मूंगफली पाउडर, नमक और चीनी साबूदाना के साथ मिक्स कर लें।
– अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सबसे पहले जीरा भूरा होने तक भूने।
– इसे तब तक फ्राई करें जब तक अदरक की खुशबू ना जाए। फिर इसमें आलू डाल 1-2 मिनट तक मिक्स करें।
– इसके बाद साबूदाना डालें। जब साबुदाना अपना रंग छोड़ दे और ट्रांसपेरेंट हो जाए तब तक भूने।
– फिर इसमें धनिए की पत्तियां और नींबू का रस डाल कर सर्व करें।