फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   heart surgery should be avoid on Friday night of January

साल में कब कतई न करवाएं हार्ट सर्जरी?

Wed, 29 May 2013 03:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 29 May 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
heart surgery should be avoid on Friday night of January

अगर आपके घर में कोई दिल का मरीज है या फिर किसी की ओपन हार्ट सर्जरी होनी है तो जनवरी माह के शुक्रवार की रात इसके लिए सबसे बुरा दिन है। यह कोई कयास नहीं है बल्कि लंदन के इंपारियल कॉलेज के शोधकर्ताओं के अध्ययन का नतीजा है।

विज्ञापन


इस शोध में पाया गया है कि जनवरी माह में शुक्रवार की रात हार्ट सर्जरी करवाने का सबसे गलत समय है क्योंकि इस दौरान की गई अधिकतर सर्जरी अधिकतर असफल होती हैं। इतना ही नहीं, सोमवार के दिन जिन मरीजों का इलाज होता है वे अस्पताल में अपेक्षाकृत कम रहते हैं।
विज्ञापन


डेलीमेल में प्रकाशित खबर के अनुसार इस शोध के आंकड़े लिसबॉन में दिल के दौरे पर हुए सम्मेलन में पेश किए गए जिसमें 1994 और 2007 के बीच न्यूयॉर्क अस्पताल के अध्ययन के आधार पर इकट्ठा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में यह भी पाया गया कि दिल के दौरे के सबसे अधिक मामले फरवरी के माह में पाये जाते हैं जबकि हार्ट सर्जरी के दौरान मौत के सबसे अधिक मामले जनवरी में होते हैं।

हालांकि हार्ट सर्जरी, मौत, दिन और समय के संबंध पर शोधकर्ताओं ने तरह-तरह के तर्क भी रखे हैं जिनमें कुछ का मानना है कि इसकी वजह वीकेंड पर एल्कोहल या ड्रग्स का अधिक इस्तेमाल है।


जबकि कलराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. डेविड काओ का मानना है कि हमने अपने अध्ययन में पाया कि हार्ट अटैक के अधिकतर मामलों में एल्कोहल के अधिक सेवन के मामले नहीं मिले। और इसके संबंध में अधिक अध्ययन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed