फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   heart pacemaker transplanted successfully

दिल के मरीज हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Mon, 10 Feb 2014 02:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Feb 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
heart pacemaker transplanted successfully

भारतीय मूल के डॉक्टर विवेक रेड्डी ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बिना सर्जरी के ही एक मरीज के दिल में छोटा पेसमेकर ट्रांसप्लांट करने का कारनामा कर दिखाया है। अमेरिका में बिना तार (लीड) वाले छोटे पेसमेकर का सीधे दिल में यह पहला ट्रांसप्लांट है।

विज्ञापन


पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो रोज लें ये 10 डाइट
विज्ञापन


कुछ इंच लंबे इस पेसमेकर की खोज को दिल की धड़कन संबंधी समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए वरदान माना जा रहा है।

न्यूयॉर्क स्थित द माउंट सिनाई हॉस्पिटल में रेड्डी ने फेमोरल धमनी के जरिए मरीज में यह सफल ट्रांसप्लांट किया। इसमें कैथेटर गाइडेड प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धातु की नली जैसा यह पेसमेकर आकार में पारंपरिक पेसमेकर का 10 फीसदी से भी कम है। सेंट जूड मेडिकल द्वारा विकसित इस नैनोस्टिम पेसमेकर का सुरक्षा और गुणवत्ता जांच के लिए क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। लीडलेस टू नाम के इस ट्रायल के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप के 50 केंद्रों में 670 मरीजों को इस तरह के ट्रांसप्लांट के लिए पंजीकृत किया गया है।pacemaker


रेड्डी ने कहा कि यह छोटा पेसमेकर मरीजों के लिए बेहद सुरक्षित है क्योंकि इसमें कोई लीड नहीं होती है। साथ ही पारंपरिक पेसमेकर की तरह इसे मरीज के सीने में त्वचा के नीचे भी नहीं लगाना होता। लेकिन यह पेसमेकर अन्य पेसमेकर की तरह ही दिल की बहुत कम हो चुकी धड़कन का इलाज भी कर सकता है। यदि धड़कन ज्यादा ही कम है तो यह इसे सामान्य करने के लिए उत्प्रेरक का काम करता है।

लीडलेस पेसमेकर का फायदा यह है कि सीने की त्वचा के नीचे कोई पेसमेकर लगा नहीं दिखता है। सीने पर कटने का कोई निशाना भी नहीं दिखता और न ही किसी तार की जरूरत पड़ती है। मरीज बेरोकटोक अपने रोजमर्रा के काम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed