फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   healthy new year party ideas

न्यू ईयर पार्टी में रखें सेहत का ख्याल

Mon, 31 Dec 2012 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 31 Dec 2012 11:18 AM IST
विज्ञापन
healthy new year party ideas

नए साल की शुरुआत हो और मस्ती व सेलिब्रेशन न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। नए साल पर पार्टी करने और जश्न मनाने का मन भला किसका नहीं होता। ऐसे में अगर आप इस बार नए साल की पार्टी अपने ही घर पर प्लान करने की सोच रहे हैं तो क्यों न इस पार्टी को हेल्दी न्यू ईयर पार्टी की तरह सेलिब्रेट करें।

विज्ञापन


चुनें हेल्दी मेन्यू
आजकलदावतों में जंक फूड और हेवी फूड का चलन बहुत बढ़ गया है। सेहतमंद डाइट का मतलब यह कतई नहीं है कि आप स्वाद के साथ समझौता करें बल्कि स्वाद के साथ सेहत का भी खयाल रखें। इसके लिए मेन्यू निर्धारित करते वक्त इन बातों पर खास ध्यान दें-
विज्ञापन

- कोल्ड ड्रिंक्स, कॉकटेल्स आदि में कैलोरी अधिक होती है। इनकी जगह आप फ्रूट पंच, फ्रूट जूस, सूप, शेक्स या मॉकटेल्स चुन सकते हैं।
- स्टार्टर तले हुए स्नैक्स के बजाय रोस्टेड रखें, जैसे रोस्टेड पनीर, कबाब आदि।
- मेन कोर्स में आप बहुत ऑयली डाइट से बचें। मैदे के बजाय गेंहू के आटे की रोटी, ब्रेड्स आदि को तवज्जो दें।
- सलाद और फ्रूट्स का प्रयोग खुलकर करें।
- डेजर्ट में अधिक क्रीम और शक्कर वाली चीजों के बजाय फ्रूट्स क्रीम, छोटे कप केक्स आदि रख सकते हैं। इनके छोटे स्लाइस ही सर्व करें।

मस्ती भी और फिटनेस भी
ठंड में बॉर्न फायर के आजू-बाजू डांस और गेम्स सेलिब्रेशन का बेहतरीन ऑप्शन है। डांस से न सिर्फ पार्टी में जान आ जाती है बल्कि अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती है। तो पार्टी में डांस का ऑप्शन भूले नहीं। साथ ही कुछ ऐसे गेम्स रखें जिसमें शरीर की हल्की कसरत हो जाए। दोस्तों के साथ बैठकर मूवी देखने और पॉपकॉर्न खाने के बजाय कुछ रोचक गेम्स न सिर्फ आपके मेहमानों को सक्रिय रखेंगे बल्कि मनोरंजन भी पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्दी गिफ्ट्स
नए साल पर उपहार अगर सेहत का हो आप अपने प्रियजनों के वास्तविक शुभचिंतक हैं। नए साल पर चॉकलेट्स या महंगे गिफ्ट्स के बजाय आप फ्रूट बास्केट, हेल्दी बिस्कुट, सप्लीमेंट्स बास्केट, जूस बास्केट जैसे हेल्दी गिफ्ट्स दें। रिटर्न गिफ्ट के लिए भी हेल्दी ऑप्शन चुनें जिससे आपके मेहमान को भी पता पड़े कि आपकी उनके स्वास्थ्य की मंगलकामना सही अर्थों में करते हैं।


नए साल पर मौज-मस्ती तो बनती ही है लेकिन अगर इसपर सेहत का रंग चढ़ जाए तो पार्टी मजेदार भी होगी और इसका हैंगओवर आपकी सेहत को महंगा भी नहीं पड़ेगा। अब आप अपनी पार्टी को किस तरह हेल्दी पार्टी बना रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed