फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने डाइट प्लान में करें इन चीजों को शामिल, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

Thu, 30 Apr 2020 08:26 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 30 Apr 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
healthy diet food to stay healthy and fit
स्वस्थ रहने के लिए एक बेहतर डाइट प्लान का होना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे, अपनी डाइट प्लान में किन चीजों को शामिल करके आप स्वस्थ रह सकते हैं। जानते है, उन चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा...


 
healthy diet food to stay healthy and fit
सेब
  • प्रतिदिन एक सेब खाना फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से आपको डॉक्टरों के चुंगल से मुक्ति मिल सकती है। सेब शरीर में अतिरिक्त वसा को नहीं जमने देता है। रोज एक सेब आपके शरीर को अतिरिक्त कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण से बचाता है। सेब पानी की भी पर्याप्त मात्रा होती है। सेब के सेवन से बार- बार भूख लगने की समस्या भी दूर हो जाती है। रोज सेब का सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।


 
healthy diet food to stay healthy and fit
अदरक 
  • अपने औषधीय गुणों की वजह से अदरक का खाने में काफी उपयोग किया जाता है। अदरक शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें उच्च एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि कोलेस्ट्रोल के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही, ये गैस की समस्या से भी निजात दिलाता है। अदरक का उपयोग चटनी बनाने में भी किया जाता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
healthy diet food to stay healthy and fit
फलियां - फोटो : social media
फलियां, दाल, छोले, सेम और मटर
  • फलियां, दाल, छोले, सेम और मटर प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स हैं। इन सब्जियों में अत्यधिक मात्रा में कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है। इनके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां कोसो दूर। ये सभी चीजें आराम से पच भी जाती हैं। इसमें प्रोटीन और फायबर दोनों होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।



 

 


 
विज्ञापन
healthy diet food to stay healthy and fit
दालचीनी 
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने खाने में दालचीनी का उपयोग जरूर करें। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए दालचीनी उपयोगी है। दालचीनी के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। दालचीने के सेवन से पाचन भी ठीक रहता है। दालचीनी वाले दूध के कई फायदे होते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed