फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब स्प्राउट्स से बनाएं परांठे, सेहत के साथ स्वाद का खजाना

Wed, 29 Apr 2020 04:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 29 Apr 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
weight loss recipe of sprouts stuffed paratha how to make it

इस लॉकडाउन में घर पर रहकर बोर हो गए हैं तो कुछ टेस्टी बना लें। लेकिन रोजाना तला-भुना खाने से सेहत को भी नुकसान हो सकता है। अगर आप वर्कआउट नहीं कर रहें तो मोटापे के साथ ही और बीमारियों के घेरने का डर है। और अगर वर्कआउट कर रहे हैं तो फिर तली हुई चीजें खाने से शरीर पर कसरत का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसीलिए आज हम लेकर आएं हैं ऐसी डिश, जो टेस्टी होने के साथ ही सेहत से भी भरपूर है और इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है। तो चलिए जानें स्प्राउट्स से भरें परांठे बनाने की विधि।



 
weight loss recipe of sprouts stuffed paratha how to make it

स्प्राउट्स सेहतमंद होते हैं। वजन कम करने वालों के लिए प्रोटीन और मिनरल्स से भरा ये नाश्ता सबसे ज्यादा परफेक्ट होता है। लेकिन रोजाना इसे खाकर बोर हो गए हैं तो स्प्राउट्स से भरे परांठे एक हेल्दी विकल्प है। 


 
weight loss recipe of sprouts stuffed paratha how to make it

परांठे बनाने की सामग्री
परांठे बनाने के लिए हमें जरूरत होगी सेहत से भरपूर मल्टीग्रेन आटे की, इसके साथ ही 50 ग्राम स्प्राउट्स, थोड़ी सी धनिया की पत्तियां, आधी कटोरी दही, नमक स्वादानुसार, कटी हुई हरी मिर्च।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss recipe of sprouts stuffed paratha how to make it
- फोटो : SOCIAL MEDIA
परांठे बनाने की विधि
  • परांठे बनाने के लिए मल्टीग्रेन आटा, दही को आवश्यकतानुसार पानी डालकर गूंथ लें। आटा थोड़ा नर्म ही गूंथें। 
  • अब एक बाउल में स्प्राउट्स, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया की पत्तियां, लहसुन-अदरक का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें। 
  • अब परांठे बनाने के लिए आटे की लोई लेकर उसे छोटे आकार में बेलें। इसके बाद इसमें स्टफिंग भरें और परांठे की उंगलियों की मदद से गोल करके बंद कर लें। 
  • अब गोल-गोल बेलन की मदद बेल लें। 
  • तवे पर सुनहरा होने तक सेंके और तैयार हैं आपके स्प्राउट्स स्टफ्ड परांठे।
  • आप चाहें तो इसे रायते या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed