फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health effects of flip flops on your foot

हील ही नहीं फ्लैट चप्पल भी दे सकती है दर्द

Sat, 13 Jul 2013 11:27 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Jul 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
health effects of flip flops on your foot

दिन भर फ्लैट चप्पल में रहते हैं तो इसका सही चुनाव आपके लिए बहुत जरूरी है, वरना यह आपके लिए कई परेशानियों का सबब हो सकता है। हाई हील के नुकसानों से बचने के लिए आप अक्सर फ्लैट चप्पलों (फ्लिप फ्लॉप्स) का इस्तेमाल करते हैं तो इनके चुनाव में चूक आपके लिए इन समस्याओं का सबब हो सकती है।

विज्ञापन


पैरों के अंगूठों में दिक्कत
अगर आप स्लिपर या फ्लिप फ्लॉप चप्पल पहनकर ही हर जगह पहुंच जाते हैं तो लंबे समय में इसका असर पैर के अंगूठे पर भी पड़ सकता है। इससे पैर के अंगूठे और उंगलियों के बीच में गैप बढ़ता है जिससे मसल्स को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, चप्पल की ग्रिप बनाने के लिए अंगूठे पर जो दबाव पड़ता है उससे आगे चलकर टेंडिनाइटिस की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन


फ्लैट फुट की समस्या
बहुत अधिक फ्लैट स्लीपर पहनने से फ्लैट फुट की दिक्कत हो सकती है। इससे तलवे का आकार कर्वी होने के बजाय चपटा हो जाता है जिससे पैरों में दर्द और भारीपन जैसी दिक्कते हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैक्टीरियल संक्रमण
यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी ने अपने एक शोध में यह माना था कि फ्लैट या फ्लिप फ्लॉप चप्पलें घर के भीतर 18,000 से भी अधिक बैक्टीरिया ले आती हैं जिससे संक्रमण की आशंका अधिक रहती है।


एड़ी के लिए समस्या
ऑबर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि फ्लैट या हवाई चप्पल पहनने से पैरों की ग्रिप कमजोर होती है और छोटे-छोटे कदम लेकर चलना पड़ता है। इससे एड़ियों पर अतिरिक्त दबाव बनता है जिससे पैर मुड़ने या दर्द की आशंका अधिक रहती है।

ध्यान रहे
फ्लैट चप्पल या स्लीपर खरीदते वक्त हमेशा इन बातों का ध्यान रखें -

- चप्पल का सोल मोटा हो या सोल के बीच का भाग उठा हुआ हो।
- एड़ियों पर स्ट्रैप वाली चप्पलें पहनें जिससे पैरों को ग्रिप बनाने के लिए मेहनत न करनी पड़े।
- हमेशा अच्छी ब्रांड की चप्पलें ही पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed