फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health benefits of lemonade

दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ, जानिए क्यों?

Sat, 29 Jun 2013 01:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
health benefits of lemonade
लोग कहते हैं कि मोटापा घटाना है तो सुबह सुबह नींबू पानी पियो। लेकिन सुबह सवेरे नींबू पानी सिर्फ मोटे ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति के लिए जरूरी है जो दिन की शुरूआत ताजगी से करना चाहता है।
विज्ञापन

 
दरअसल नींबू ताजगी लाता है और अगर दिन की शुरुआत ही ताजगी भरी हो तो दिन भी ताजा ही बीतेगा। ऐसे में रोज सुबह नींबू पानी का सेवन न सिर्फ आपको तरोताजा रखता है बल्कि इसके ऐसे कई फायदे हैं जिन्हें जानने के बाद आप अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ ही करना चाहेंगे।
विज्ञापन

 
जानिए नींबू पानी में ऐसा क्या खास है कि अक्सर डॉक्टर व डायटिशियन दिन की शुरुआत इसी से करने पर जोर देते हैं।
 
प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है
नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी आदि बहुत अधिक मात्रा में होते हैं जिससे शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है और रोगों व संक्रमणों से आप दूर रहते हैं। इसके अलावा यह श्वास संबंधी रोगों से भी दूर रहता है। इसमें सैपोनिन नामक तत्व होता है जो शरीर को फ्लू से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रक्त साफ करता है
नींबू में मौजूद साइट्रिक और एस्कोर्बिक एसिड रक्त से तमाम तरह के एसिड दूर करता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है जिससे एसिड बाहर निकलते हैं।
 
पाचन ठीक रखता है
इसमें फ्लेवनॉयड्स होते हैं जो पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं। यही वजह है कि पेट खराब होने पर नींबू पानी पिलाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में पेप्टिक अल्सर नहीं बनने देता है।

 
त्वचा को दमकाता है

साफ-सुथरी और दमकती त्वचा के लिए भी यह अच्छा विकल्प है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं, दाग हल्के करते हैं और त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से दूर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed