{"_id":"9a535a0a-dd91-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"health-benefits-of-kiwi-fruits","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानी कायम रखेगा ये पहाड़ी फल, और भी हैं फायदे","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
जवानी कायम रखेगा ये पहाड़ी फल, और भी हैं फायदे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे कई पहाड़ी फल हैं जो हमें स्वाद के लिहाज से बेहद स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन उनके फायदों की हमें जानकारी ही नहीं होती। अब किवी फल को ही ले लें, एंटीएजिंग से लेकर डायबिटीज तक इसके इतने फायदे हैं जिन्हें जानने के बाद आप इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहेंगे। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट गीतू अमरनानी से जानिए किवी फल के फायदे।
विज्ञापन
1. लंबे समय तक जवां रखता है
इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। ये त्वचा की कोशिकाओं को लंबे समय तक ठीक रखते हैं और प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।
2. शरीर को रिपेयर करता है
इसमें विटामिन सी सबसे अधिक मात्रा में होता है जो संतरे की अपेक्षा दोगुनी मात्रा में होता है। यह शरीर में आयरन को सोखने में मदद करता है। खासतौर पर अनीमिया के उपचार में इसका सेवन बहुत अधिक फायदेमंद है।
विज्ञापन
3. डायबिटीज पर नियंत्रण
इसमें ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है जिससे रक्त में गलूकोज नहीं बढ़ता। इस वजह से यह डायबिटीज, दिल के रोग और वेट लॉस में बहुत फायदेमंद है।
4. गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 400 से 600 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है। यह फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क के विकास में इसके सेवन से बहुत फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
5. पाचन ठीक रखता है
किवी में मौजूद फाइबर शरीर का पाचन तंत्र ठीक रखने में मदद करता है। खासतौर पर कब्ज की समस्या में इसका सेवन बेहद फायदेमंद है।
6. ओस्टियोपोरोसिस में आराम
इसमें केले जितना ही पोटैशियन पाया जाता है जो ओस्टियोपोरोसिस के रोगियों के लिए फायदेमंद है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।
7. जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर
इसे अगर पोषक तत्वों का पावरहाउस कहें तो गलत न होगा। इसमें 27 से भी अधिक पोषक तत्व मौजूद हैं। यह फाइबर, विटामिन सी और ई, कैर्टेनॉयड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के मिनिरल्स से भरपूर है।