फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health benefits of drinking whiskey

व्हिस्की के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

Wed, 11 Sep 2013 07:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Sep 2013 07:48 AM IST
विज्ञापन
health benefits of drinking whiskey

''जब मिल बैठेंगे दो यार...'' सोडा बनाने वाली कंपनी के विज्ञापन की यह पंचलाइन असल जिंदगी में भी काफी फिट है। चाहे कोई जरूरी बिजनेस मीट हो या फिर दोस्तों के साथ किसी जश्न की तैयारी, व्हिस्की के शौकीनों के लिए पीने के बहानों की कमी नहीं है।

विज्ञापन


अगर व्हिस्की संतुलित मात्रा में ली जाए तो सेहत की नजर से भी इसके कई फायदे हैं। जानिए, संतुलित मात्रा में व्हिस्की लेने के कुछ ऐसे फायदे जो इससे जुड़े कई भ्रम तोड़ेंगे।
विज्ञापन


न्यूट्रिशनल वैल्यू
व्हिस्की कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। इसके एक जाम में सिर्फ 65 कैलोरी होती है और इसमें फैट्स बिल्कुल नहीं है।

बीयर का यह फायदा देगा पीने का दमदार बहाना
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर से बचाव
व्हिस्की का सेवन कैंसर से बचाव में मददगार हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में हैं जो कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें एलेजिक एसिड अच्छी मात्रा में है जो डीएनए में नाइट्रोसेमाइन्स और पोलीसाइक्लिक हाइड्रोकार्बन जैसे कार्सिनोजेनिक तत्व से लड़ने में मदद करते हैं।

सर्दी-जुकाम
व्हिस्की के सेवन से जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है। यह शरीर को गर्माहट देती है और गले की खराश कम करती है। जुकाम के दौरान गर्म पानी और नींबू के रस के साथ इसका सेवन फायदेमंद है।

दिल की सेहत
यह कार्डियोवास्कुलर मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। यह धमनियों में खून क्लॉट होने से रोकने में मदद करती है जिससे दिल के दौरे या स्ट्रोक का रिस्क कम होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीटेंड्स रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।


वजन पर नियंत्रण
व्हिस्की में कैलोरी, फैट्स और कोल्स्ट्रॉल न के बराबर हैं जिससे शरीर में ट्रांस और सैचुरेटेड फैट्स का रिस्क कम होता है। सिके अलावा, यह पाचन ठीक रखती है जिससे शरीर का मेटाबॉल्ज्मि ठीक होता है और वजन कम करने में आसानी होती है।

याददाश्त बढ़ाती है
इसमें इथेनोल की मात्रा है जो मस्तिष्क के न्यूरॉन्स को सक्रिय रखने में मदद करता है। इससे याददाश्त ठीक रहती है और डिमेंशिया या एल्जाइमर का रिस्क कम होता है।

ध्यान रखें, इसके फायदे तभी तक हैं जब तक आप इसे संतुलित मात्रा में लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed