फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health benefits of drinking beer

कभी-कभी बीयर पीते हों तो होंगे ये पांच फायदे

Thu, 25 Apr 2013 10:41 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Apr 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
health benefits of drinking beer

चाय और कॉफी के अलावा, दुनिया में तीसरी सबसे मशहूर ड्रिंक यानी बीयर की लोकप्रियता भला किससे छिपी है। हालांकि बीयर अधिक पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इसके सिर्फ नुकसान ही नुकसान हैं। कई शोधों में बीयर के कुछ ऐसे फायदों के बारे में भी दावे हुए हैं जो आपको चौंका सकते हैं।

विज्ञापन


जी हां, अगर आप कभी-कभी बीयर पी लेते हैं और वह भी बहुत संतुलित मात्रा में तो उसके कुछ फायदे भी हो सकते हैं। जानिए बीयर पीने के चौंकाने वाले फायदे।

1. मजबूत हड्डियां
बीयर में सिलिकॉन का स्तर अच्छी मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। 2009 में तुफ्त विश्वविद्यालय के एक शोध में यह पाया गया कि जो लोग कभी-कभी बीयर का सेवन करते हैं उनकी हड्डियां अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होती हैं।
विज्ञापन


2. दिल के लिए अच्छा
अगहर बीयर संतुलित मात्रा में पी जाए तो यह दिल के लिए सेहतमंद भी हो सकती है। इटली की फाउंडेशन डी रिसेरिया ई क्यूरा नामक संस्था ने अपने शोध में पाया कि जो लोग पिंट बीयर का संतुलित मात्रा में सेवन करते हैं उनमें दूसरों की अपेक्षा दिल के रोगों की आशंका 31 प्रतिशत कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉवर्ड के एक शोध में यह माना गया है कि संतुलित मात्रा में बीयर के सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

3. किडनी के लिए फायदेमंद
फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है कि संतुलित मात्रा में बीयर के सेवन से किडनी में स्टोन का रिस्क उन लोगों की अपेक्षा कम होता है जो दूसरी एल्कोहलिक ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। उनका मानना है कि बीयर में पानी का स्तर अधिक रहता है इसलिए यह किडनी के लिए फायदेमंद हो सकती है।

4. एल्जाइमर से रखता है दूर

बीयर पीने से एल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे मानसिक रोगों का खतरा कम हो जाता है। 2005 में हुए एक शोध में 11,000 बूढ़ी महिलाओं का अध्ययन किया गया जिसके आधार पर उन्होंने इस तथ्य का कुलासा किया।


5. कैंसर का रिस्क कम होता है
पुर्तगाल में हुए एक शोध में यह पाया गया कि बीयर में मौजूद हेट्रोसाइकिलिक अमीन्स (एचसीए) शरीर में कार्सिनोजेन यानी कैंसर पैदा करने वाले हानिकारक तत्वों को दूर करने में मदद करता है। बीयर में मौजूद शक्कर एचसीए बनाने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed