फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   five unhealthiest places at your home

घर में ये पांच चीजें हो सकती हैं बीमारियों की जड़

Sat, 04 May 2013 12:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 04 May 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
five unhealthiest places at your home

कभी को संक्रमण तो कभी कोई एलर्जी। एक के बाद एक परिवार में कोई न कोई बीमार पड़ ही जाता है। अगर आप अक्सर होने वाली बीमारियों की वजह कहीं और खोजते हैं तो एक नजर अपने घर के कुछ खास कोनों पर डालें। आप अपने घर में इन पांच चीजों को अगर वाकई साफ और संक्रमणरहित समझते हैं तो आपका भ्रम दूर होगा और सेहतमंद रहेंगे।

विज्ञापन


1. आपका किचन सिंक
न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन अस्पताल की निदेशक डॉ. आइलीन एब्रूजो ने अपने अध्ययन के आधार पर माना कि किचन सिंक में टॉयलेट से अधिक कीटाणु हो सकते हैं। खासतौर पर ई कोली और सैलमोनेला जैसे बैक्टीरिया कई तरह के गंभीर संक्रमण फैलाते हैं, इसलिए किचन के सिंक को रोज साफ करें।
विज्ञापन


2. टूथब्रश
ब्रश करने के बाद आप अगर आप ब्रश गीला ही रख देते हैं तो आप बैक्टीरिया को घर बनाने के लिए भरपूर जगह दे रहे हैं। एरिजोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर यह दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. नमकदानी
जानकर ताज्जुब होगा लेकिन 2008 में वर्जिनिया विश्वविद्यालय ने अपने शोध में नमकदानी को घर की 10 संक्रामक जगहों में से एक माना है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि नमकदानी में सर्दी-जुकाम फैलाने वाले वायरस तेजी से पनपते हैं इसलिए इनकी सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

4. टीवी रिमोट कंट्रोल
टीवी के रिमोट को अगर आप कभी भी कहीं भी रखकर छोड़ देते हैं तो जरा ठहरिए और वर्जिनिया विश्वविद्यालय के शोध पर गौर करें। इसके शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि चूंकि बार-बार छूने की वजह से इसपर बहुत अधिक कीटाणु होते हैं। ऐसे में डस्टिंग को दौरान समय-समय पर रिमोट को एल्कोहल या ब्लीच से साफ करें।


5. कंप्यूटर का कीबोर्ड
ब्रिटिश कन्ज्यूमर ग्रुप ने अपने शोध में माना कि अक्सर लोग कंप्यूटर पर टाइप करते-करते खाते-पीते हैं, छींकने जैसी गतिविधिया करते हैं जिससे कीबोर्ड पर कीटाणु अधिक मात्रा में होते हैं। शोध के दौरान उन्होंने पाया कि कई बार कीबोर्ड पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा कीटाणु हो सकते हैं। इसलिए कीबोर्ड को समय-समय पर साफ करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed