{"_id":"e2248f54-c20a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"five-surprising-diet-in-which-salt-is-hidden","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 5 डाइट में छिपी नमक की मात्रा चौंका देगी आपको","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इन 5 डाइट में छिपी नमक की मात्रा चौंका देगी आपको
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 21 May 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने में बहुत अधिक नमक सेहत के लिए अच्छा नहीं, यह सोचकर आप अक्सर स्पाइसी डाइट या जंक फूड से परहेज करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि डाइट में आप अक्सर ऐसी कई चीजें लेते हैं जिनमें छिपा नमक आपको जरूर हैरान करेगा।
विज्ञापन
1. ब्रेड
अगर आप नाश्ते में ब्रेड अधिक खाते हैं तो आप जाने-अनजाने अधिक नमक का सेवन करते हैं। एक स्लाइस ब्रेड में 80 से लेकर 230 मिलीग्राम सोडियम होता है, जिसका इस्तेमाल ब्रेड को प्रिजर्व करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
2. पुडिंग
डेसर्ट के रूप में आप भले ही पुडिंग खाकर शौक से मुंह मीठा करें लेकिन पुडिंग में मौजूद नमक के बारे में जानकर आप हैरत में पढ़ जाएंगे। चॉकलेट पुडिंग के एक कप में 200 मिलीग्राम सोडियम होता है।
विज्ञापन
3. कॉर्न फ्लेक्स
सुबह का हेल्दी नाश्ता यानी कॉर्न फ्लेक्स। आपको जानकर हैरानी होगी कि कॉर्न फ्लेक्स के एक कप के साथ आप 250 मिलीग्राम सोडियम का सेवन करते हैं।
4. पैक्ड वेजिटेबल जूस
सब्जियों का जूस वैसे तो बहुत सेहतमंद है लेकिन अगर आप प्रिजर्वेटिव्स युक्त वेजिटेबल जूस पीते हैं तो इसके साथ भी आप नमक का सेवन करते हैं। इसमें 479 मिलीग्राम सोडियम मौजूद है। बेहतर होगा कि आप ताजी सब्जियों का ही जूस पिएं।
5. चीज़
बाजार में बिकने वाले चीज़ के पैकेट्स के लेबल पर भी आपको सोडियम की मात्रा मिल जाएगी। प्रोसेस्ड चीज़ की एक स्लाइस में 400 मिलीग्राम सोडियम होता है। विकल्प के तौर पर आप चीज़ की जगह सफेद मक्खन का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें सोडियम की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है।