{"_id":"ba5e10f0-c3a2-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"five-happy-meals-that-boost-your-mood","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन पांच 'हैप्पी डाइट' से मूड रखें खुश","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इन पांच 'हैप्पी डाइट' से मूड रखें खुश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 24 May 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर काम की थकान और तरह-तरह के तनाव से घिरे होने पर अगर आपका मूड खराब है तो जनाब, आपके मूड को खुश रखने का रास्ता यकीनन आपके पेट से जाता है। जी हां, डाइट में ऐसी कुछ चीजें हैं जो शरीर में गुड हार्मोन यानी सेरोटोनिन बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे आपका तनाव दूर होता है और आप खुशनुमा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
आइए जानें ऐसी पांच डाइट के बारे में जो आपका बिगड़ा मूड पल पर में बना सकती हैं।
1. नारियल
नारियल में ओमेगा 3 एसिड अच्छी मात्रा में है जो शरीर में सेरोटोनिन बढ़ाने में मदद करता है। इससे न सिर्फ मूड अच्छा करता है बल्कि दिमाग को भी अधिक सक्रिय रखता है और तुरंत ऊर्जा देता है।
विज्ञापन
2. अखरोट
अखरोट में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 अच्छी मात्रा में होते हैं जो मूड अच्छे बनाने वाले सेरोटोनिन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में इन्सुलिन का निर्माण बढ़ाता है। इससे भी मूड अच्छा रहता है।
विज्ञापन
3. पालक
पालक का स्वाद अगर खाने में नहीं भी सुहाता है आपको तो भी पालक खा लें क्योंकि इससे आपका मूड जरूर सुहाना रह सकता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड और आयरन न सिर्फ स्रोटोनिन बढ़ाने में मदद करता है बल्कि शरीर में रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाता है।
4. अंडा
अंडे में प्रोटीन, विटामिन बी, जिंक, ओमेगा 3 आदि पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर में ऊर्जा और गुड हार्मोन्स बढ़ाते हैं। संडे हो या मंडे, अगर आप नाश्ते में रोज अंडे लेते हैं तो खुश रहेंगे ही।
5. शहद
शहद में मौजूद कैंपफेरोल और क्वेरसेटिन नामक तत्व मस्तिष्क का तनाव कम करने में बहुत मदद करते हैं। बहुत अधिक तनाव या चिढ़चिढ़ापन होने पर शहद में स्ट्रॉबेरी डुबोकर खाने से भी तुरंत राहत महसूस होती है।