फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   first baby birth through ivf only in 15,000 rupees

महज 15 हजार रुपए और घर में गूंजेगी किलकारी

Tue, 09 Jul 2013 12:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
first baby birth through ivf only in 15,000 rupees

घर में नन्हीं किलकारी की चाहत को पूरा करने के लिए अब आईवीएफ तकनीक से डिलिवरी हर किसी की पहुंच में हो सकती है। हाल में वैज्ञानिकों ने आईवीएफ की जेनेटिक स्क्रीनिंग तकनीक से सफलतापूर्वक प्रजनन कराया है जिसके लिए उनका दावा है कि यह महज 170 पाउंड यानी 15,261 रुपए में संभव है और अब तक की सबसे सस्ती आईवीएफ तकनीक है।

विज्ञापन


शोधकर्ता प्रोफेसर विलियम ओंबलेट ने लंदन में फर्टिलिटी कॉन्फ्रेंस में अपने इस शोध के बारे में बताया कि उनकी टीम ने इस नई तकनीक से करीब 12 बच्चों का जन्म कराया है और यह तकनीक सामान्य आईवीएफ तकनीक जितनी ही प्रभावशाली है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का दावा है कि नई तकनीक की सहायता से प्रजनन की संभावना 30 प्रतिशत की दर से संभव है। अब तक आईवीएफ तकनीक से प्रजनन पश्चिमी देशों में महज 10 से 15 प्रतिशत लोगों की पहुंच में होता था लेकिन इस तकनीक से इस प्रक्रिया को हर किसी की पहुंच में लाने की कोशिश की गई है। हालांकि शोधकर्ताओं का मानना है इसे पूरी तरह से स्टैंडर्ड आईवीएफ तकनीक का विकल्प नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल फर्टिलिटी सेंटर की सीनियर आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. रीता बख्शी बताती हैं, 'यह तकनीक अभी अपने शुरुआती दौर में  है और इसकी पूरी सफलता के बारे में समय ही बता सकता है। अगर आगे भी यह सफल है तो यह वाकई क्रांतिकारी कदम है। हालांकि हमारे देश में भी कम कीमत पर आईवीएफ तकनीक से उपचार संभव है।'


वह आगे बताती हैं, 'हमारे देश में सामान्यतः आईवीएफ तकनीक से प्रजनन की कुल लागत 65,000 से 95,000 रुपए तक है जबकि अफोर्डेबल आईवीएफ तकनीक से प्रजनन की कीमत 40,000 रुपए तक होती है। आमतौर पर सामान्य आईवीएफ में 10 से 12 अंडों का निर्माण किया जाता है जबकि अफोर्डेबल आईवीएफ में तीन से चार अंडों का निर्माण करते हैं। सामान्य आईवीएफ की सफलता की दर 45 प्रतिशत तक होती है जबकि अफोर्डेबल आईवीएफ तकनीक से सफलता की दर करीब 30 प्रतिशत तक होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed