फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Father's Day 2024 Summer Dessert Recipe Shahi Tukda Banane Ki Recipe in Hindi

Father's Day 2024: पापा के लिए घर पर बनाएं ठंडी मिठाई, स्वाद से जीत लेंगी दिल

Sun, 16 Jun 2024 09:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 16 Jun 2024 09:20 AM IST
सार

फादर्स डे के मौके पर पापा के लिए घर पर ही मीठा बनाकर खिलाएं। गर्मियों का मौसम है तो मीठा ऐसा हो जो ठंडक भी पहुंचाए और स्वाद दिल जीत ले। यहां आपको फादर्स डे के मौके पर ठंडी मिठाई बनाने की आसान रेसिपी दी जा रही है।
 

विज्ञापन
Father's Day 2024 Summer Dessert Recipe Shahi Tukda Banane Ki Recipe in Hindi
शाही टुकड़ा - फोटो : instagram

विस्तार

Father's Day 2024 Summer Dessert Recipe: 16 जून 2024 को फादर्स डे मनाया जा रहा है। जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाने वाला यह दिन पिता को समर्पित होता है। बच्चे इस दिन अपने पिता को खास महसूस कराने के लिए तरीके अपनाते हैं। अब रविवार के दिन पापा और बच्चों दोनों की छुट्टी है तो इस दिन की शुरुआत लजीज नाश्ते से कर सकते हैं। पापा की पसंदीदा खाना बनाकर उनको खास महसूस कराया जा सकता है। हालांकि हमारी भारतीय संस्कृति में किसी भी पर्व की शुरुआत मुंह मीठा करके होती है।

विज्ञापन


फादर्स डे के मौके पर पापा के लिए घर पर ही मीठा बनाकर खिलाएं। गर्मियों का मौसम है तो मीठा ऐसा हो जो ठंडक भी पहुंचाए और स्वाद दिल जीत ले। यहां आपको फादर्स डे के मौके पर ठंडी मिठाई बनाने की आसान रेसिपी दी जा रही है।
विज्ञापन


शाही टुकड़ा बनाने के लिए सामग्री

घी या बटर, ब्रेड स्लाइस, दूध, चीनी, किशमिश, काजू और एक चुटकी केसर

शाही टुकड़ा बनाने की विधि

स्टेप 1- एक कड़ाही में घी या बटर गर्म करके ब्रेड स्लाइस को फ्राई कर लें।

स्टेप 2- हल्की सुनहरी होने पर ब्रेड को पैन से निकालकर एक तरफ रख दें।

स्टेप 3- अब एक पैन में दूध, शक्कर या शुगर फ्री और केसर मिलाकर हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं।

स्टेप 4- प्लेट में ब्रेड के टुकड़े फैलाकर उसपर दूध का मिश्रण ऊपर से डालें।

स्टेप 5- अब किशमिश और काजू से ब्रेड को गार्निश करके फ्रिज में कुछ देर के लिए रख दें।

ठंडा होने पर सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed