फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   facial features indicate diseases

चेहरा देखकर जानें कैसा होगा आपका स्वास्थ्य

Wed, 03 Dec 2014 02:59 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
facial features indicate diseases

आंखों के नीचे झुर्रियां हों या मांग के पास से झड़ते बाल, कई बार अपने चेहरे से जुड़ी जिन छोटी-छोटी समस्याओं को आप दरकिनार करते हैं, वे आपकी सेहत के लिए कई रोगों का खतरा हो सकती है।

विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो हमारी आंखों से लेकर कान, बाल, गाल और चेहरे की त्वचा आदि कई अंगों पर गौर करके उनसे सेहत का पता किया जा सकता है।
विज्ञापन


जानिए चेहरे के अलग-अलग अंगों के आधार पर आपको सेहत से जुड़ी किन समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है, जिससे समय रहते इनका सही उपचार हो सके।

आंखें

facial features indicate diseases

अगर किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो उसकी आंखों के आइरिस में सफेद रंग का गोला दिखाई पड़ सकता है। कॉलेज ऑफ ऑप्टोमे‌ट्रिस्ट्स के शोधकर्ता फ्रैंसेस्का मर्चेट्टी के अनुसार, ''हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में आंखों में फैट्स एकत्रित हो जाते हैं जिन्हें पिंग्वेक्यूलस कहते हैं।''

पलकों पर छोटे-छोटे दाने या मस्से भी हाई कोलेस्ट्रॉल का इशारा हो सकते हैं। इसी तरह बाहर निकली हुई आंखों का संबंध शरीर के थायरॉइड ग्लैंड से हो सकता है और संभवतः ऐसी आंखें थायरॉइड का संकेत भी हो सकती हैं।

पलकों का अधिक झड़ना भी बेल्स पाल्सी का संकेत हो सकता है। ऐसा कम होता है पर कुछ मामलों में यह स्ट्रोक का भी संकेत हो सकता है।

मुंह

facial features indicate diseases

मुंह में छोटे दांतों की उपमा भले ही साहित्य में अनार या मोतियों से जोड़ी जाती हो लेकिन सेहत के मामले में ये एसिड रिफ्लक्स का इशारा हो सकते हैं।

शोध की मानें तो तो अक्सर जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत अधिक होती है, उनके दांत छोटे और पतले होते हैं। इनके पेट में मौजूद एसिड सोते वक्त मुंह में आता है जिससे दांत अधिक प्रभावित होते हैं।

कई बार ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे दांत पतले भी होते जाते हैं। जीभ का कालापन ओरल हाइजीन, धूम्रपान और एंटीबायोटिक्स की अधिकता का इशारा हो सकता है।

विज्ञापन

त्वचा

facial features indicate diseases

त्वचा पर अधिक झुर्रियां महिलाओं के लिए ओस्टियोपोरोसिस के खतरे का संकेत हो सकती हैं।

त्वचा की रंगत अधिक पीली लगे तो यह लिवर से संबंधित समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। कई बार डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर के उपचार के दौरान भी त्वचा व आंखों में पीलापन अधिक दिखता है।

महिलाओं के चेहरे पर हल्के भूरे रंग के धब्बे उनके शरीर में एस्ट्रोजन की अधिकता दर्शाते हैं। आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान या कंट्रासेप्टिव पिल्स लेने वाली महिलाओं को ये अधिक होते हैं।

बाल

facial features indicate diseases

मह‌िलाओं में बाल झड़ने की समस्या का कारण आयरन की कमी हो सकता है। कई बार थायरॉइड ग्लैंड के ओवरएक्टिव होने पर भी यह समस्या होती है।

चेहरे पर बाल का बढ़ना थायरॉइड से लेकर मेनोपॉज तक, कई परिस्थितियों में होता है। कई बार थायरॉइड के दौरान भौंहों के बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। इस दौरान थायरोक्सिन नामक हार्मोन शरीर में पर्याप्ता मात्रा में न बन पाने के कारण यह समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed