फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   excess sugar cause obesity

खाने में बहुत अधिक मीठा लेते हैं तो जानें ले यह खतरा

Fri, 11 Jul 2014 10:49 AM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
excess sugar cause obesity

मैं चाय और कॉफी नहीं पीता लेकिन थोड़ा बहुत बिस्किट, केक, मिठाई और फलों का जूस ले लेता हूँ।

विज्ञापन


मेरा अनुमान है कि मैं खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाली अतिरिक्त चीनी या फलों में मौजूद चीनी के रूप में 10 फ़ीसदी की तय सीमा से ज़्यादा कैलोरी ले लेता हूँ।

मैं इस मामले में अकेला नहीं हूँ। ब्रिटेन में हर उम्र के लोग इस अतिरिक्त चीनी की वजह से तय सीमा को पार कर रहे हैं।

पांच साल के बच्चों में दांत सड़ने के एक चौथाई मामले ज़्यादा चीनी खाने से होते हैं।

मोटापे का ख़तरा

excess sugar cause obesity

ब्रिटेन में दो तिहाई व्यस्क और एक तिहाई बच्चे ज़्यादा कैलोरी लेने की वजह से अधिक वज़न या मोटापे के शिकार हो रहे हैं। चीनी कैलोरी का बड़ा स्रोत है।

मोटापे से हृदय रोग, डायबिटीज और कई तरह के कैंसर होने का जोखिम रहता है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए सरकार ने चीनी की खपत को नियंत्रित करने के नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

पोषण वैज्ञानिक सलाहकार समिति (एसएसीएन) ने 600 लोगों पर अध्ययन कर यह पाया कि मीठे पेय पदार्थों और डायबिटीज के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।

नए दिशानिर्देशों के अनुसार फल और दूध से चीनी की मात्रा हटा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइबरयुक्त खाना है इलाज

excess sugar cause obesity

यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफोर्ड में प्रोफेसर सुसान जेब का कहना है, "हमें चीनी की कम मात्रा लेने की ज़रूरत है लेकिन इसकी भरपाई मक्खन से नहीं करनी चाहिए। हमारे खाने में बड़े पैमाने पर फाइबर युक्त फल और सब्जियाँ होनी चाहिए।"

एसएसीएन ने भी व्यस्कों को प्रतिदिन 30 ग्राम फाइबर खाने की सलाह दी है।

आप अपने फाइबर युक्त खाने में फल और सब्जियां, रोटी, फाइबरयुक्त अनाज, आलू और पास्ता शामिल कर सकते हैं।

इससे मिलने वाली कैलोरी आप सिर्फ़ एक कोल्ड ड्रिंक में ले लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed