फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   excess salt can harm your health

ज्यादा नमक खाने से घटती है उम्र

Fri, 19 Aug 2016 06:56 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
excess salt can harm your health
- फोटो : getty images
नमक खाने का स्वाद बढ़ा भी सकता है और बिगाड़ भी, लेकिन अधिकतर लोग यह बात नहीं जानते कि नमक सेहत के साथ भी वही करता है जो स्वाद के साथ।
विज्ञापन


अमेरिका में किए गए एक शोध में यह बात सामने आई है कि वहां जो लोग रोज की जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं उनकी समय से पहले मृत्यु हो जाती है। यह शोध अमेरिकी सरकार के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन द्वारा किया गया। शोध में कहा गया है कि फास्ट फूड और डिब्बाबंद खाना खाने की वजह से लोग पहले से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि लम्बे समय तक अधिक नमक लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जिससे दिल को नुकसान होता है और उम्र घट जाती है।

सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाता है तो पोटेशियम उसे कम करता है ताकि शरीर का संतुलन बना रहे। इससे बचने के लिए फल-सब्जियां और दूध, दही खाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि नमक का सेवन बंद कर दें। नमक की एक निश्चित मात्रा बहुत जरुरी है। ऐसे में ना बहुत ज्यादा ना बहुत कम नमक खाएं। बाहर का खाना खाते वक्त ध्यान रखें कि उसमें कितना नमक है। साथ ही खाने में मिलाने के बाद अलग से या ऊपर से नमक ना डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed