{"_id":"603e2e776b1ca7498f3f5dc9","slug":"evening-snacks-make-aloo-chaat-with-green-chutney-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम के नाश्ते में बनाएं देसी आलू चाट, साथ में बनाएं चटपटी हरी चटनी की रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
शाम के नाश्ते में बनाएं देसी आलू चाट, साथ में बनाएं चटपटी हरी चटनी की रेसिपी
Wed, 03 Mar 2021 09:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
chaat
- फोटो : social media
शाम के नाश्ते में रोजाना कुछ चटपटा खाने का दिल करता है। ऐसे में क्या बनाएं ये सवाल जरूर परेशान करता है। आलू चाट शाम के समय स्नैक्स के रूप में बिल्कुल परफेक्ट है। इसे बनाने का तरीका भी ज्यादा कठिन नही है। तो चलिए जानें आलू चाट के साथ ही उसकी चटपटी हरी चटनी बनाने का तरीका।
विज्ञापन
हरी चटनी बनाने की सामग्री
एक कप हरा धनिया, हरी मिर्च, आधा चम्मच काला नमक, नींबू का रस।
चाट बनाने के लिए सामग्री
दो से तीन उबले आलू, एक चुटकी काला नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, एक प्याज, इमली की चटनी।
चाट बनाने की विधि
उबले हुए आलू को गर्म तेल में तलकर सुनहरा निकाल लें। सारे आलू को एक बाउल में निकाल लें। इसमे काला नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें। ऊपर कटा प्याज और आधा नींबू का रस डालें। इसमे इमली की चटनी और हरी चटनी डालें। सारी चीजों को आलू के साथ मिलाएं।
विज्ञापन
चटनी बनाने की विधि
एक जार में हरा धनिया लें। इसमें हरी मिर्च और काला नमक डालें। सभी सामग्री को एक साथ पीस लें। तैयार की गई चटनी में खट्टा स्वाद देने के लिए नींबू का रस डालें। इसे अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन