फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   eating sag during winter your bp sugar will be control

साग है कई बीमारियों का इलाज, जानिए फायदे और शुरू कीजिए खाना

Sat, 19 Jan 2019 04:09 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Sat, 19 Jan 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
eating sag during winter your bp sugar will be  control
ठंड में साग खाने के कई फायदे होते हैं - फोटो : social media

ठंड में साग खाने के कई फायदे होते हैं। साग में विटामिन, मिनरल, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही साग की तासीर बहुत गर्म होती है। जिसे सर्दियों में खाना अच्छा होता है। वैसे तो साग को हर सीजन में खाना चाहिए लेकिन सर्दियों में खाने से अनेक फायदे होते हैं।

विज्ञापन


साग में कैलरी की मात्रा कम होती है वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह लाभदायक है। जब भी बात साग की होती है उस वक्त सबकी जुबां पर एक ही नाम आता है सरसों का साग, लेकिन मार्केट में कई तरह के साग पाएं जाते हैं। जैसे बथुआ, पालक, चना, मेथी ये सभी साग हमारे सेहत के लिए अच्छे होते है हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। 

विज्ञापन

eating sag during winter your bp sugar will be  control
सरसों के साग में कैलरी और फाइबर बहुत कम मात्रा में पाया जाता है - फोटो : social media

सरसों के साग में कैलरी और फाइबर बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल लोग वजन कम करने के लिए करते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, बी, मिनरल, प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जो हमारे शरीर को बहुत लाभ पहुंचाता है। इसके रोजाना सेवन से दिल के रोग से बचाता है। 

eating sag during winter your bp sugar will be  control
भूख कम लगना, खाना देर से पचना जैसी समस्याओं के लिए बथुआ का साग फायदेमंद है - फोटो : social media

भूख कम लगना, खाना देर से पचना जैसी समस्याओं के लिए बथुआ का साग फायदेमंद है। जिन्हें कब्ज की समस्या हो उन्हें बथुआ खिलाया जाए तो जल्द ही फायदा मिलता है। अगर घर में किसी बच्चे के पेट में कीड़े हों तो लगातार कुछ दिनों तक खिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। बथुआ उबालकर जूस पीने से चर्म रोग से राहत मिलती है।

विज्ञापन

eating sag during winter your bp sugar will be  control
मेथी में विटामिन सी, नियासिन, पोटैशियम, आयरन मौजूद होता हैं - फोटो : social media

मेथी में विटामिन सी, नियासिन, पोटैशियम, आयरन मौजूद होता हैं इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर आदि भी पाए जाते हैं। यह शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही हाई बीपी और अपच जैसी बीमारियों के लिए लाभदायक है। 

eating sag during winter your bp sugar will be  control
चने का साग बहुत पौष्टिक होता है - फोटो : social media

चने का साग बहुत पौष्टिक होता है। चने के साग में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पानी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed