फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   drinks that cure hangover

हैंगोअवर दूर करना है तो इन 7 ड्रिंक्स से करें चीयर्स

Sat, 18 May 2013 06:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 18 May 2013 06:21 PM IST
विज्ञापन
drinks that cure hangover

वीकेंड पर पार्टी और जाम का दौर कितना भी सुहाना लगे लेकिन अगले दिन हैंगओवर से जब सिर घूमता है तो सारा मजा काफूर हो जाता है। ऐसे में हैंगओवर उतारने के लिए ये सात ड्रिंक्स आपके लिए मददगार हो सकती हैं।

विज्ञापन


ब्लैक कॉफी
वैसे तो एक कप कॉफी भी आपके हैंगओवर को कम करने में बहुत मददगार है लेकिन हम आपको ब्लैक कॉफी पीने की सलाह इसलिए दे रहे हैं क्योंकि ब्लैक कॉफी पीने की सलाह इसलिए दे रहे हैं क्योंकि यह हैंगओवर तो कम करती ही है साथ ही शरीर की कैलोरी भी नहीं बढ़ाती है।
विज्ञापन


इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं जो रक्त संचार बढ़ाकर आपकी थकान दूर करते हैं और सिरदर्द में आराम होता है।

पानी
हैंगओवर दूर करने के लिए पानी से बेहतर सस्ता और सुलभ उपाय कुछ भी नहीं है। हैंगओवर खत्म करने के लिए जितना हो सके उतना पानी पिएं, आप बेहतर महसूस करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स ड्रिंक्स
कई शोधों में यह साबित हुआ है कि स्पोर्ट्स ड्रिंक्स जैसे गैटोरेड हैंगओवर उतारने में मददगार हो सकती हैं। ये शरीर में एल्कोहल के कुछ एलेक्ट्रोलाइट्स को खत्म करने में मदद करती हैं जिससे नशे का असर कम होता है।


संतरे का जूस
संतरे के जूस में विडटामिन सी बहुत अच्छी मात्रा में होता है जिससे हैंगओवर कम होता है और आप हल्का महसूस करते हैं।

नींबू पानी
नींबू पानी में भी संतरे की तरह विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा यह एल्कोहल से होने वाले डीहाइड्रेशन को भी दूर करने में मदद करता है।

कोला
कोला में मौजूद सोडा हैंगओवर दूर करने में मददगार है। इसमें मौजूद एसिड बेचैनी दूर करता है, इसका लिक्विड शरीर को डीहाइड्रेट होने से बचाता है और कैफीन व शक्कर तुरंत एनर्जी देते हैं।

टमाटर का जूस
टमाटर का जूस भी हैंगओवर दूर करने के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में है और यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed