फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   does your child fall sick often

क्या आपका बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है?

Fri, 03 Aug 2012 03:18 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2012 03:18 PM IST
विज्ञापन
does your child fall sick often
क्या आपको भी ऐसा लगता है कि आपके बच्चे दूसरे बच्चों की अपेक्षा जल्दी बीमार पड़ते हैं या फिर बार-बार उन्हें कोई न कोई दिक्कत होती ही रहती है? अगर आप अपने बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर इस तरह की चिंता में हैं तो हम बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जिन्हें अगर आप बच्चों की आदतों में शामिल करेंगे तो उनमें प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ेगी और वे कम बीमार पड़ेंगे।
विज्ञापन


हाथ धोने की आदत डालें

दिन में कई बार हाथ धोने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और श्वास संबंधी रोगों का रिस्क बहुत कम हो जाता है। न सिर्फ भोजन करने के पहले बल्कि दिन में कई बार हाथ धोने से बच्चे किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रहेंगे। अगर बार-बार हाथ धोना संभव न हो सके तो एंटीसेप्टिक हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


एक्सरसाइज है जरूरी
आजकल बच्चों का रुटीन तक इतना व्यस्त हो चुका है कि उसमें एक्सरसाइज की जगह बचती ही नहीं। ऐसे में खेलकूद के साथ-साथ बच्चों को एक्सरसाइज भी नियमित तौर पर करानी चाहिए। तमाम शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि एक्सरसाइज से कोल्ड और फ्लू का रिस्क बच्चों में बहुत कम होता है। इससे संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं का विकास तेजी से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीनेशन में लापरवाही नहीं
बच्चों को सभी जरूर टीके सही समय पर लगवाएं। इतना ही नहीं, आप जहां रहते हैं वहां जिस तरह के संक्रमण ज्यादा होते हैं, उनसे बचने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। इससे आपका बच्चा संक्रमण व बीमारियों से दूर रहेगा।

चेहरे से दूर रखें हाथ
कई बच्चे बार-बार मुंह में हाथ डालते हैं या फिर आंखों को रगड़ते हैं। चिकित्सकों का मानना है कि सर्दी और बुखार के वायरस सबसे तेजी से आंखों, नाक और मुंहे के रास्ते शरीर में पहुंचते हैं। ऐसे में बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।

बैलेंस डाइट पर दें जोर
फास्टफूड और जंकफूड के दौर में बच्चे को पूरा न्यूट्रिशन मिले, इसकी चिंता हर अभिभावक को रहती है। ऐसे में कोशिश यही होनी चाहिए कि बच्चे की डाइट का संतुलन बना रहे।


विटामिन सी और विटामिन डी की अधिकता वाली डाइट बच्चों को जरूर दें। इसके अलावा बच्चों के भोजन में दही जरूर होनी चाहिए। दही में कुछ ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो व्हाइट ब्लड सेल को सक्रिय रखते हैं जिससे रोगों से लड़ने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed