फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   does eating processed meat affects the same way ciggeret affects?

प्रोसेस्ड मीट खाना सिगरेट पीने जैसा है? पढ़ें जरूरी खबर

Sun, 08 Nov 2015 07:45 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
does eating processed meat affects the same way ciggeret affects?

हाल में विश्व स्वास्थ्य ने प्रोसेस्ड मीट के बारे में ये चेतावनी जारी की कि उससे स्वास्थ्य को वैसा ही खतरा है जैसा सिगरेट पीने से। प्रोसेस्ड मीट वो मांस है जिसे ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए रसायन, प्रीजरवेटिव के साथ मिलाकर रखा जाता है।

विज्ञापन


भोजन जीवन के लिए जरूरी है। लेकिन कौन सा भोजन बेहतर है और कौन सा नहीं, इसके लेकर हर साल राय बदलती रहती है। टीवी पर प्रोग्राम करने वाली शेफ नाइजेला लॉसन ने हाल में कहा है, "आप ये बात गारंटी से कह सकते हैं कि जो भोजन इस साल सेहत के लिए अच्छा माना जाएगा, वह अगले साल ही अच्छा नहीं माना जाएगा।"
विज्ञापन


किस भोजन का आपके स्वास्थ्य पर क्या असर होता है, इसको लेकर अलग अलग स्वास्थ्य अध्ययन होते रहते हैं और उनके आधार पर ही खाने पीने के चीजों में बदलाव की बात भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मीडिया या फिर हेल्थ गुरु इन अध्ययनों के बारे में बिना सटीक संदर्भों के जानकारी को प्रसारित करते हैं तो इससे लोगों में गैर जरूरी भय पैदा होता है।

सुअर का मांस

does eating processed meat affects the same way ciggeret affects?

भय यह है कि प्रोसेस्ड मीट सिगरेट जितना ही खतरनाक होता है लेकिन वास्तविकता क्या है? विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा के मुताबिक सुअर का मांस ही नहीं, दूसरे प्रोसेस्ड मीट के सेवन से भी कोलोरेक्टल (गुदा) कैंसर होने का खतरा है लेकिन वास्तविक खतरा उतना भी नहीं है जितना कि मीडिया की हेडलाइन से जाहिर होता है।

ब्रिटेन में हुई कैंसर रिसर्च की बातें एक ब्लॉग में प्रकाशित हुई हैं। कोलोरेक्टल कैंसर वैसे ही बहुत कम लोगों को होता है। अगर कोई कभी कभार मांस खाते हैं तो आपके जीवन में ऐसे कैंसर होने की आशंका 5.6 फीसदी होती है। अगर कोई सुअर का मांस खाता है तो यह आशंका बढ़कर 6.6 फीसदी हो जाती है।

यानी सुअर का मांस खाना बंद करने से 100 में से केवल एक आदमी कैंसर की आशंका से बच सकता है। लेकिन अगर तंबाकू पीना छोड़ दिया जाए तो प्रति सौ में 10 से 15 लोगों का जीवन बच सकता है, और इसीलिए दोनों के बीच सीधी तुलना नहीं हो सकती।

ब्रिटिश सरकार की सलाह के मुताबिक 70 ग्राम सुअर का मांस रोजाना खाने से स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचता। यह ग्रानोला के एक बाउल जितना ही बेहतर है।

अंडा

does eating processed meat affects the same way ciggeret affects?

डर है कि अंडा खाने से हर्ट अटैक हो सकता है। वास्तविकता है कि अंडों के बारे में ये माना जाता रहा है कि ये इससे आपकी धमनियों में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

इन दावों में कुछ तो सच्चाई हो सकती है लेकिन अंडा खाना खतरनाक नहीं है। एक सप्ताह में सात अंडे खाने से कोई खतरा नहीं होता। पेट फूलने और कब्ज की शिकायत का खतरा भले बढ़ता हो लेकिन अंडा खाना प्रोटीन का सुरक्षित और अहम स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed