फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   dietary precautions for high bp patients

हाई बीपी के मरीज हैं तो डाइट में बरतें ये एहतियात

Fri, 28 Dec 2012 05:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Dec 2012 05:20 PM IST
विज्ञापन
dietary precautions for high bp patients

हाई ब्लड प्रेशर यानी बीपी की समस्या से आज हर दस में से एक परेशान है। हाई बीपी के रोगियों के लिए जितना जरूरी जीवनशैली में बदलाव है, उतना ही जरूरी खानपान पर एहतियात बरतना भी है। जानिए, हाई बीपी के रोगियों को अपने खानपान में ऐसे कौन से बदलाव करने चाहिए जिनसे उनका बीपी सामान्य रहे।

विज्ञापन


सोडियम कम करें
हाई बीपी के रोगियों के लिए जरूरी है कि वे अपनी डाइट में सोडियम युक्त भोजन का सेवन कम करें। हाई बीपी रोगियों को बहुत अधिक नमक खाने में नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा, प्रोसेस्ड डाइट या बाहर के खाने में भी सोडियम का इस्तेमाल अधिक होता है। दरअसल, शरीर के लिए प्रतिदिन दो ग्राम से कम सोडियम का सेवन ही हितकर है।
विज्ञापन


एल्कोहल से बचें
बहुत अधिक शराब पीने वाले लोगों को भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक होता है। खासतौर पर पुरुषों के लिए एल्कोहल का सेवन बीपी के संतुलन को बिगाड़ने का काम अधिक करता है। ऐसे में बीपी के रोगियों को शराब से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल और सब्जियां
शाकाहारी भोजन खासतौर पर फल और सब्जियों को डाइट में अधिक लेने से हाई बीपी की समस्या पर नियंत्रण किया जा सकता है। अगर आप मांसाहार के बहुत शौकीन हैं तो साथ में लो कैलोरी दूध के उत्पाद व हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें।

फाइबर डाइट बढ़ाएं
वैसे तो फाइबर युक्त भोजन का सेवन सेहत की नजर से बहुत फायदेमंद है लेकिन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाना बहुत जरूरी है। हाई बीपी के रोगी को प्रतिदिन 20 से 35 ग्राम फाइबर युक्त डाइट जरूर लेनी चाहिए। अनाज, दलहन, रेशेदार फल, अंकुरित अनाज आदि फाइबर के अच्छे स्रोत हैं।


मछली का सेवन करें
अगर आप मांसाहारी हैं तो डाइट में मछली का सेवन बढ़ाएं क्योंकि मछली खाने से ब्लड प्रेशर घटता है। खासतौर पर वजन कम करने के लिए तो यह काफी फायदेमंद है।

चाय-कॉफी कम करें
चॉय-कॉफी के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में प्रति दिन दो कप से कम कॉफी या चाय का सेवन करना ही फायदेमंद है, खासतौर पर हाई बीपी के रोगियों के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed