{"_id":"35422208-bbc8-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"diet-that-prevent-you-from-heat-stroke-and-loo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू से बचना है तो डाइट में इन्हें शामिल करना न भूलें","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
लू से बचना है तो डाइट में इन्हें शामिल करना न भूलें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं यानी लू के बीच घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में इन सात चीजों को शामिल करेंगे तो तपती गर्मियों में लू की चपेट में आने से बचे रहेंगे।
विज्ञापन
1. आम पना
गर्मियों में लू लगने से बचना है तो धूप में निकलने से पहले या धूप से आने के बाद रोज आम का पना पिएं। यह शरीर को ठंडा रखता है और शरीर से गर्मी को निकालने में मदद करता है। आम को कुकर में उबाल लें। ठंडा होने पर इनके छिलके उतारें और गूदे को पानी, जीरा, शक्कर व एक चुटकी काले नमक के साथ पीस लें। लू लगने पर दिन में कई बार आम का पना पीने से राहत मिलती है।
विज्ञापन
2. प्याज
लू से बचाव व उपचार के लिए प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद है। कच्चा प्याज खाने से शरीर की गर्मी निकल जाती है। इतना ही नहीं, घर से बाहर निकलने के पहले प्याज का टुकड़ा अपने पास रखना लू से बचाव के लिए दादी मां के जमाने का हिट नुस्खा है।
विज्ञापन
3. इमली
धूप में निकलने के दौरान लू लगने से अगर बुखार होता है तो इमली के सेवन से इसे उतारने में मदद मिलती है। लू लगने पर इमली के पानी में शक्कर मिलाकर दिन में कई बार पीने से भी जल्द आराम मिलता है।
4. धनिया
धनिया पत्ते का जूस शरीर से गर्मी दूर करने में काफी मददगार है। दिन में दो बार इसे पीने से गर्मी भर आप लू की चपेट से बचे रहेंगे।
5. प्लम
गर्मियों में प्लम का सेवन न सिर्फ आपको ठंडा रखता है बल्कि यह शरीर में जलन को भी शांत करता है। प्लम को ठंडे पानी में देर तक रखने के बाद इसका सेवन करना फायदेमंद है।
6. छाछ
गर्मियों में छाछ का सेवन न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है बल्कि बहुत अधिक प्यास को शांत करने के लिए बेहतर ड्रिंक है। गर्मियों में डीहाइड्रेशन से बचने के लिए दिन में दो बार छाछ का सेवन बहुत फायदेमंद है।
7. गुलाब का शरबत
गुलाब का शरबत न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि यह शरीर का तासीर भी ठंडा रखता है।