{"_id":"bb742a525c2ff0605d69664faacb1561","slug":"diet-drinks-can-risk-diabetes-in-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सेहत के लिए बड़ा है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
महिलाओं की सेहत के लिए बड़ा है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 31 Mar 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
जो महिलाएं कैलोरी से बचने के लिए डाइट ड्रिंक्स का अधिक सेवन करती हैं वे सावधान हो जाएं।
विज्ञापन
हाल में हुए शोध की मानें तो डाइट लेबल से बिकने वाले ड्रिंक्स के सेवन से महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ-साथ डायबिटीज व दिल के रोगों का खतरा अधिक हो जाता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा के शोधकर्ताओं ने 60,000 महिलाओं के खानपान से जुड़े अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में माना है कि डायबिटीज ही नहीं, बल्कि दिन में दो बार डाइट ड्रिंक पीने से महिलाओं को आगे चलकर दिल के दौरे व स्ट्रोक का रिस्क भी 30 प्रतिशत अधिक होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने माना कि डाइट ड्रिंक में इस्तेमाल होने वाला आर्टिफिशियल स्वीटनर शरीर में शक्कर की इच्छा को अधिक बढ़ाता है। इससे यह मोटापा और मधुमेह का खतरा बढ़ाता है।
विज्ञापन