फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   delicious chocolate samosa recipe

इस वीकेंड घर पर बनाएं चॉकलेट समोसा, खाने वाले भी कहेंगे 'क्या स्वाद है'

Wed, 21 Nov 2018 07:37 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
delicious chocolate samosa recipe
chocolate samosa - फोटो : instagram
भारतियों के सबसे पसंदीदा नाश्ते में से एक है समोसा। आप सभी ने बहुत समोसे खाए होंगे, हो सकता है आप में से कुछ ने बनाए भी होंगे। पर आज हम जिस समोसे की बात कर रहे हैं वह आपने शायद ही खाया हो और बनाया तो नहीं ही होगा। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपके बच्चों को ये पक्का पसंद आएगा। आइए जानते हैं चॉकलेट समोसा बनाने की आसान रेसिपी।
विज्ञापन

सामग्री
-सबसे पहले समोसे के कवर के लिए आपको 2 कप मैदा, 4 चम्मच तेल और चुटकी भर नमक की जरूरत होगी।
-इसके बाद आपको कैपीचीनो सॉस के लिए एक अंडे का पीला हिस्सा, 5 चम्मच चीनी, 1 कप क्रीम, 1 चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउडर और गार्निशिंग के लिए अनार चाहिए।
-इसके अलावा आपको फिलिंग के लिए 250 ग्राम डार्क चॉकलेट और 1 कप क्रीम की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेट समोसा बनाने की विधि
सबसे पहले मैदे में घी और नमक मिलाकर थोड़ा सा पानी डालकर कड़ा गूंध लें। इसके बाद एक बर्तन लें और उसमें कद्दूकस किए हुए चॉकलेट और क्रीम को मिलाकर इसे फ्रिज में रख दें। अब आटे को ले और उसे पूरी की तरह बेले और बीच में से काट लें। अब इसे कोन का आकार दें और इसमें चॉकलेट की फिलिंग डालकर इसे समोसे की तरह बंद करें और फ्रिज में रख दें।

अब हम तैयार करेंगे कैपीचीनो सॉस। इसके लिए अंडे और चीनी को फेंटे। अब एक बर्तन में क्रीम को उबालें और उसमें अंडे और चीनी का मिश्रण मिलाते हुए डाल दें। अब आप इसे लगातार मंदी आंच पर पकाते रहे और फिर उसमें इंस्टेट कॉफी पाउडर डालें। इसे तब तक पकाते रहे जब तक ये गाढा न हो जाए। अब गैस को बंद कर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद इसे फ्रिज में रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार हुए समोसों को डीप फ्राई करें। फ्राई करने के बाद इनपर कैपीचीनो सॉस और अनार के दाने के साथ गार्निश कर सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed