फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   dahi kebab recipe in hindi

कुछ बढ़िया सा खाने का हो रहा है मन तो बनाएं दही कबाब

Sat, 03 Jul 2021 01:13 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 03 Jul 2021 01:13 PM IST
सार

दही कबाब खाने में बहुत अच्छा लगता है। घर पर इसे बनाने का फायदा यह है कि आप जितना चाहें उतना इसे खा सकते हैं। रेसिपी देखकर इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए ताजे दही का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
dahi kebab recipe in hindi
दही कबाब - फोटो : Social Media

विस्तार

दही कबाब का स्वाद कई सारे लोगों को बहुत पसंद आता है। सेहत के हिसाब से भी यह बहुत अच्छा होता है। सुबह के समय नाश्ता बनाने के लिए आपके पास वक्त है तो आप इसे तैयार कर सकते हैं। शाम के वक्त भी मौसम यदि अच्छा लग रहा है तो आप दही कबाब बना सकते हैं। इसका स्वाद घर में सभी को पसंद आता है। आइए जानते हैं दही कबाब बनाने की विधि। 

विज्ञापन

सामग्री-

दही- 100 ग्राम, सफेद तिल- 1 छोटा चम्मच, आलू- 4 मसले और उबले हुए, चावल का आटा- 2 छोटे चम्मच, नमक- स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर- थोड़ा-सा, चाट मसाला- स्वादानुसार, गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स आदि सब्जियां- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुईं, तेल- तलने के लिए।

विज्ञापन

विधि-

दही को कपड़े में निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल दें ताकि ये पनीर जैसा हो जाए। इस दही में कटी हुई सब्जियां मिलाएं। अलग बोल में मसले हुए आलू, सभी मसाले, नमक और चावल का आटा अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा-सा कॉर्नफ्लोर भी मिला सकते हैं। अब रोटी की लोई जितना आलू का मिश्रण हथेली में रखें। इसे हल्का-सा फैलाएं और दही का भरावन इसमें रखकर चारों तरफ से बंद करें। गोल या पसंदीदा आकार दें। इसी तरह शेष मिश्रण के कबाब बना लें। एक प्लेट में तिल रखें और सभी कबाब एक-एक करके इसमें लपेट लें। इन्हें गर्म तेल में शैलों फ्राई करें। चटनी या सॉस के साथ परोसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed