फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   cucumber kofta recipe in hindi

दावत के लिए आ रहे हैं मेहमान तो खिलाएं खीरे के कोफ्ते

Fri, 02 Jul 2021 11:42 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 02 Jul 2021 11:42 AM IST
सार

आलू, लौकी,कॉर्न और मलाई ेके कोफ्ते तो आपने कई बार मेहमानों को परोसे होंगे लेकिन खीरे के कोफ्ते यदि पहले आपने नहींं बनाएं हैं तो इस बार इन्हें जरूर ट्राय करें। 

विज्ञापन
cucumber kofta recipe in hindi
कोफ्ता - फोटो : Social Media

विस्तार

यदि आपके घर खाने पर कुछ लोग आ रहे हैं और आप चाह रही हैं कि सब्जी में कुछ अलग बनाकर प्रस्तुत करें तो खीरे के कोफ्ते एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके सेवन से पेट को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा और मेहमानों को इसका स्वाद भी रास आ जाएगा। आइए जानते हैं खीरे के कोफ्ते बनाने की विधि। 

विज्ञापन

 

क्या चाहिए-
कोफ्ते के लिए- खीरे- 2, उबला मैश किया आलू- आधा कप, कॉर्न फ्लोर- 2 बड़े चम्मच, हरी मिर्च पेस्ट- आधा छोटा चम्मच, अदरक पेस्ट- आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच, नमक- आधा छोटा चम्मच और तेल- तलने के लिए।

विज्ञापन

करी के लिए-
बारीक कटा प्याज- 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा टमाटर- चौथाई कप, बारीक कटा हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा अदरक- 1 छोटा चम्मच, कटी हरी मिर्च- 2, हींग- चौथाई छोटा चम्मच, गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच, जीरा- आधा छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार और तेल- 2 बड़े चम्मच।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाएं-
खीरे छीलकर कद्दूकस करके निचोड़कर सारा पानी निकाल दें। इसे एक बोल में डालें।  मैश किया आलू और कॉर्न फ्लोर मिला लें। तेल छोड़कर कोफ्ते के लिए बाकी सारी सामग्री भी मिलाकर आटे की तरह गूंध लें। अब इस मिश्रण से मनचाहेे आकार के कोफ्ते बना लें। तेल गर्म करके इनको मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक तलकर रख लें।

प्याज, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च मिक्सी में डालकर पीस लें। पैन में तेल गर्म करें। जीरा और हींग डालकर भूनें। प्याज-टमाटर पेस्ट मिलाकर भूनें। गरम मसाला छोड़कर बाकी के मसाले भी मिला लें। मिश्रण तेल छोड़ने लगे तब 1 ग्लास पानी मिलाकर पकाएं। करी तैयार है, इसमें कोफ्ते डाल दें। गरम मसाला मिलाकर रख दें। 10-15 मिनट बाद हरा धनिया डालकर सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed