फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Cuba becomes first nation to eliminate mother-to-child HIV

अच्छी खबरः अब मां से नहीं होगा बच्चे को एचआईवी!

Thu, 02 Jul 2015 08:47 AM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
Cuba becomes first nation to eliminate mother-to-child HIV

सालों से एड्स की चुनौतियों से जूझ रहे दुनियाभर के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। जानिए, एड्स से कैसे मिलेगी राहत।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को घोषित किया कि क्यूबा दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने मां से बच्चे में एचआईवी संक्रमण फैलने से रोकने में कामयाबी हासिल कर ली है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एचआईवी मां से बच्चे में रोकने की क्यूबा की सफलता को मान्यता देने की घोषणा की है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा क्यूबा की सफलता स्वास्थ्य क्षेत्र में ये बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि से एड्स संक्रमण की चुनौतियों का सामना करने में बहुत मदद मिलेगी।
विज्ञापन

क्यूबा में हर ओर जश्न

Cuba becomes first nation to eliminate mother-to-child HIV

डब्ल्यूएचओ की महानिदेशक मार्गरेट चान के मुताबिक, एचआईवी से लंबे समय तक संघर्ष और यौन संबंधों से होने वाले संक्रमण से आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सकता है। जाहिर है इतनी बड़ी उपलब्धि से क्यूबा में हर ओर जश्न की लहर है।

संयुक्त राष्ट्र एड्स की कार्यकारी निदेशक मिशेल सिडिबे का इस उपलब्धि पर कहना है कि इससे हम कह सकते हैं कि अब एड्स जैसी महामारी को अब जड़ से खत्म करना बेहद असान होगा।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोकथाम

Cuba becomes first nation to eliminate mother-to-child HIV

विश्व स्वास्‍थ्य संगठन और पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (PAHO) ने इस कामयाबी को मील का पत्थर बताते हुए कहा 'एचआईवी संक्रमण फैलने में इतनी कमी आई है कि अब ये स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं रह गया है।'

पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक का कहना है कि 'क्यूबा की कामयाबी ये दिखाती है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस वायरस की रोकथाम संभव है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed