{"_id":"c3ea8fcc-7f41-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"coffee-in-pregnancy-affects-infants-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भावस्था में कॉफी पीने से घटता है शिशु का वजन","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्भावस्था में कॉफी पीने से घटता है शिशु का वजन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 25 Feb 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके दिन की शुरुआत बिना कॉफी के होती ही नहीं तो गर्भावस्था के दौरान कॉफी से दूरी तो बना ही लें। हाल में स्वीडन में हुए एक शोध में पाया गया है कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान भी बहुत अधिक कॉफी का सेवन करती हैं उनके बच्चों का वजन कम होता है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रतिदिन 300 मिलीग्राम तक कॉफी के सेवन को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं माना है लेकिन स्वीडन में हुए इस शोध के नतीजे इस बात को सिरे से खारिज करते हैं। स्वीडन के सल्ग्रेन्सका विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान अगर कोई महिला दिन में 100 ग्राम कैफीन का भी सेवन करती है तो उसके शिशु का 21 से 28 ग्राम वजन घटता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि किसी भी नवजात बच्चे का आदर्श वजन 3.6 किलोग्राम होता है। शोधकर्ताओं ने यह अंदेशा भी जताया है कि कैफीन के सेवन से न सिर्फ बच्चों के वजन बल्कि उनकी लंबाई पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में उनके पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
तो अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में स्वस्थ और सेहतमंद शिशु की किलकारी गूंजे तो गर्भावस्था के दौरान कैफीन वाली ड्रिंक्स की जगह हेल्दी ड्रिंक्स जैसे दूध, जूस, सूप आदि का सेवन करें।