वजन घटाने की चाह रखने वाली महिलाएं जरूर लें यह डाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी या बच्चों के बाद अचानक से बदले फिगर को लेकर जो महिलाएं वाकई गंभीर हैं, उनकी डाइट में जरा सा बदलाव वजन घटाने में मददगार हो सकता है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो हार्मोनल बदलाव के कारण अधिक बीएमआई वाली महिलाओं के लिए डाइट में बंदगोभी, ब्रोकली जैसी सब्जियों का सेवन, वजन घटाने में मददगार हो सकता है।
हार्मोनल बदलाव के कारण मोटापा
शोधकर्ताओं का मानना है कि मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टरोन नामक सेक्स हार्मोन कम होता है और एस्ट्रोजन नामक सेक्स हार्मोन अधिक होता है।
एस्ट्रोजन की अधिकता शरीर में फैट्स बढ़ाती है जिससे महिलाएं इस दौरान तेजी से वजन बढ़ा लेती हैं।
फायदेमंद हा यह डाइट
उनका मानना है कि बंदगोभी, ब्रोकली जैसी सब्जियां और साइट्रिक फलों का सेवन इस मामले में मददगार होता है। इनमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में और हार्मोनल संतुलन बनाने में मददगार हैं।