{"_id":"5725f09e4f1c1b7a035cd026","slug":"buttermilk-keeps-diseases-away-health-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाछ को आंच नहीं, गर्मी भगाए फुर्र, खूबसूरती बढ़ाए","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
छाछ को आंच नहीं, गर्मी भगाए फुर्र, खूबसूरती बढ़ाए
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 May 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों में छाछ के 10 सेहतमंद फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. जरा सी गर्मी लगते ही अक्सर लोग कोलड्रिंक्स का ढक्कन खोल लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, बाजार में मौजूद तमाम सॉफ्टड्रिंक और कोल्ड्रिंक के मुकाबले देसी छाछ (मट्ठा) बेहतर है। प्रचीन आयुर्वेद में तो छाछ की तुलना अमृत से की गई है। गर्मियों में ये लजवाब ड्रिंक है। इसके सेहत लाभ इसे सेहत का पेय बनाते हैं। छाछ की अच्छी बात ये है कि आप इसे मसालेदार तड़का छाछ बनाकर पी सकते हैं या फिर ऐसे ही सादा छाछ भी पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. वैसे तो आजकल बाजार में मौजूद डेयरी उत्पादों में छाछ भी पैक किया हुआ आता है। बहुत सी डेयरी कंपनियां तड़का छाछ भी तैयार करती हैं। लेकिन घर पर छाछ बनाना चाहते हैं तो इसके लिए दही लें। उसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं। थोड़े से तेल के जरिए हींग, जीरे का तड़का लगा लें या भुना हुआ जीरा, कड़ी पत्ता, अदरक और नमक आदि लें और छाछ में अच्छे से मिला लें।
विज्ञापन
3. नियमित रूप से छाछ का सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां नहीं होतीं। पेट शांत रहता है। चेहरे पर निखार आता है और आपकी मुस्कान खिली रहती है।
4. छाछ विटामिन बी कॉमप्लेक्स, प्रोटीन और पोटाशियम से भरपूर होता है। विटामिन बी में मौजूद राइवोफ्लेविन तत्व खाना को ऊर्जा में बदलने का काम करता है।
5. छाछ में इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले पेट का हाजमा बढ़ाते हैं। इसलिए जब भी एसीडिटी महसूस हो तो छाछ का सेवन करें।
6. एसिडिटी के अलावा छाती में भी जलन महसूस हो तो घूंट-घूंट करके छाछ पीने से मिनटों में आराम मिलता है। छाछ में काली मिर्च और अदरक इस्तेमाल करने पर खट्टी डकारों से निजात मिलती है।
7. गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या होना आम है। ऐसे में छाछ में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट तत्व शरीर में पानी की कमी होने से रोकते हैं।
8. ज्यादा ओइली और स्पाईसी खाने पर शरीर में फैट जमा होता है। छाछ फैट को जमने नहीं देता। रोजाना एक गिलास छाछ से सेवन से कोलेस्ट्रोल नियंत्रित होता है।
9. छाछ कैसा भी हो सेहतमंद होता है। इसलिए जिन लोगों दूध से बनी चीजें हजम नहीं होतीं, वे वसा रहित छाछ का सेवन कर सकते हैं।
10. बायोएक्टिव प्रोटीन, एंटीवायरल, एंटीबैक्टिरीयल और एंटी कैंसर गुणों से भरपूर छाछ हाई ब्लडप्रेशर को काबू में करता है।
जानकारी दहेल्थसाइटडॉटकॉम से