फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Bharwan Baingan Recipe will make your sunday more tasty

संडे घर पर बनाएं भरवा बैंगन, स्वाद ऐसा कि रोज खाना चाहेंगे आप

Sun, 20 Jan 2019 05:04 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 20 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Bharwan Baingan Recipe will make your sunday more tasty

यूं तो बैंगन की सब्जी खाने के लिए घर में हर बच्चा मुंह बनाने लगता है।लेकिन बैंगन में मौजूद कई ऐसे गुण हैं जो आपकी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं होते।बच्चों को बैंगन की सब्जी भले ही खाने में पसंद ना हो लेकिन भरवां मसालेदार बैंगन हर किसी को बेहद पसंद होता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे बना सकते हैं मसालेदार टेस्टी भरवा बैंगन। 

विज्ञापन

Bharwan Baingan Recipe will make your sunday more tasty
egg plant

सामग्री
बैंगन- 300 ग्राम, सरसों का तेल- 3-4 बडे़ चम्मच
हरा धनिया- 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हल्दी पाउडर- ⅓ छोटी चम्मच
लाल मिर्च - ⅓ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 2 छोटी चम्मच
सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
हींग- 1 पिंच
अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
आमचूर पाउडर- ½ छोटा चम्मच

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharwan Baingan Recipe will make your sunday more tasty
egg plant

विधि:
बैंगनों को धोकर बैंगन के डंठल निकाल कर, डंठल की ओर से 4 कट इस तरह लगाएं कि निचला भाग जुड़ा रहे। एक प्लेट में धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, नमक, और अमचूर पाउडर सभी को अच्छी तरह मिला लें। बैंगन में मसाला भरने के लिए तैयार है। मसाले को चम्मच की सहायता से कटे हुए बैंगन में भर लें।कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। गरम तेल में जीरा डालें, जीरा भुनने के बाद इसमें हींग डालें और बैंगन एक एक करके तेल में पकने के लिए लगा दीजिये, बचे मसाले को इन पर डाल दीजिए और ढककर धीमी आंच पर 4-5 मिनिट पकने दें।बैंगन को चेक करते रहें और पलटते रहें। ढककर और 5 मिनट तक पकाएं।पूरी तरह पकने के बाद हरा धनिया डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed