फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर निखार पाने के लिए इन 3 स्मूदी का करें सेवन, बेहद आसान है बनाने की विधि

Tue, 05 May 2020 07:39 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 05 May 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Make these smoothies at home to enhance the color and glow of your face
चेहरे को खिला-खिला और बेदाग रखने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं। कई बार इन उपायों का असर हमारी त्वचा पर उल्टा पड़ जाता है। लड़कियां खासतौर पर अपने चेहरे के प्रति काफी संवेदनशील होती हैं। वह हमेशा अपने चेहरे को अच्छा दिखाने की जद्दोजहद में लगी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हमारे पास एक ऐसा उपाय है जो आपके चेहरे के ग्लो को बढ़ा देगा।

 
Make these smoothies at home to enhance the color and glow of your face

दरअसल, आज हम आपके लिए स्मूदी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें पीकर आपके चेहरे का निखार बढ़ने लगेगा। ये स्मूदी बनाने में बेहद आसान है, साथ ही इनका स्वाद भी आपको जरूर पंसद आएगा। आइए जानते हैं इन स्मूदी को तैयार करने की विधि...

Make these smoothies at home to enhance the color and glow of your face

स्ट्रॉबेरी स्मूदी 

  • क्या आप जानती हैं कि स्ट्रॉबेरी में संतरे या अंगूर से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। कई शोधों में भी यह पाया गया है कि विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा लेने से चेहरे पर झुर्रियां और बारीक रेखाएं नहीं आती हैं और चेहरा हमेशा खिला-खिला लगता है, इसलिए अपने आहार में स्ट्रॉबेरी स्मूदी को जरूर शामिल करें।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Make these smoothies at home to enhance the color and glow of your face

अदरक, चुकंदर और गेहूं के जवारें की स्मूदी

  • यह बात आप भी जानते हैं कि चुकंदर हमारी सेहत और त्वचा दोनों के लिए बेहद लाभदायक है। अगर आप चुकदंर खाना पंसद नहीं करती हैं तो आप इसका सेवन स्मूदी के रूप में भी कर सकती हैं। इस स्मूदी को बनाने के लिए चार चुकंदर, आम, आधा इंच अदरक  और नींबू का छिलका निकलाकर काट लें। अब आधा चम्मच गेंहू के जवारें, एक कप पानी और एक कप बर्फ को एक साथ मिलाकर सारी सामग्री को मिक्सी में पीस लें। इस स्मूदी के सेवन से आपका चेहरा कुछ ही दिनों में ग्लो करने लगेगा। 



 

 

विज्ञापन
Make these smoothies at home to enhance the color and glow of your face
अनानास मिंट पंच स्मूदी
  • अनानास में इम्यून-बूस्टिंग, नर्वस सिस्टम को शांत करता है और इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा पाया जाता है। सेब में फाइबर पाया जाता है , जो पाचन में मदद करता है। इस स्मूदी को बनाने के लिए चार अनानस, पुदीने के पत्ते, तीन चम्मच काजू , नींबू का रस, एक कटा हुआ सेब, एक कप पानी और आवश्यकतानुसार बर्फ। अब इन सारी चीजों को मिक्सी में पीस लें। लीजिए तैयार है आपकी अनानास मिंट पंच स्मूदी। इस स्मूदी के सेवन से आपकी त्वचा कुछ ही दिनों में दमकने लगेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed