फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   beer or wine is better?

जानना चाहते हैं बीयर बेहतर है या वाइन, पढ़े ये खबर

Fri, 30 Oct 2015 04:02 PM IST
बीबीसी/ डेविड रॉबसन
बीबीसी/ डेविड रॉबसन Updated Fri, 30 Oct 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
beer or wine is better?

यदि स्वाद की बात ना भी करें, तब भी ये जानने में अनेक लोगों की दिलचस्पी होगी कि इन दोनों में अंतर क्या है, और इससे मानव शरीर और स्वास्थ्य पर क्या असर होता है।

विज्ञापन


बीयर पीने से मोटापा बढ़ता है या वाइन पीने से? इन दोनों का हमारा हृदय पर क्या प्रभाव पड़ता है? बीयर पीने से ज्यादा नशा होता है या वाइन से, और हैंगओवर का क्या?
विज्ञापन


बीबीसी फ्यूचर ने इन सारे सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की है।

बीयर के एक पाइंट (लगभग 568 मिली लीटर) और वाइन के एक मिडियम ग्लास (175 मिली लीटर) में अल्कोहल की मात्रा लगभग एकसमान होती है। इन दोनों में 16 से 24 मिलीलीटर अल्कोहल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 लोगों के समूह पर किया प्रयोग

beer or wine is better?

वाइन या बीयर का असर तभी आप पर होता है जब अल्कोहल आपके रक्त में शामिल होता है। यह किस रफ्तार से होता है, ये काफी हद तक आपकी ड्रिंक और उसे कितने समय में पिया जा रहा है, उस पर निर्भर करता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के मैक मिचेल ने 15 लोगों के समूह को अलग अलग दिनों में अलग अलग ड्रिंक पीने के दी।

उन्होंने ये ख्याल रखा कि हर आदमी के बॉडी वेट के मुताबिक ही अल्कोहल दिया जाए। सभी 15 लोगों को एक ही रफ्तार से ड्रिंक खत्म करने को कहा गया, करीब 20 मिनट में।


वाइन के ग्लास का नशा बीयर के मुकाबले ज्यादा दिमाग पर चढ़ता है

beer or wine is better?

इस प्रयोग में देखा गया है हार्ड ड्रिंक्स यानी शराब सबसे जल्दी रक्त में शामिल होती है, इसके बाद वाइन और फिर बीयर। वाइन पीने के 54 मिनट बाद रक्त में अल्कोहल की मात्रा सबसे ज्यादा होती है और बीयर पीने के 64 मिनट बाद अल्कोहल की मात्रा खून में सबसे ज्यादा होती है।

यानी वाइन के ग्लास का नशा बीयर के पाइंट के मुकाबले ज्यादा तेजी से दिमाग पर चढ़ता है।

बीयर के बारे में कहा जाता है कि इसके सेवन से मोटापा बढ़ता है। यह काफी हद तक सही हो सकता है। ड्रिंक को बेहतर स्वाद देने के लिए इसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीनी को अगर छोड़ भी दें, तो अल्कोहल में ही खासी कैलोरी होती हैं।


अध्ययन 10 सप्ताह तक चला

beer or wine is better?

180 कैलोरी वाली बीयर के पाइंट में वाइन के छोटी ग्लास की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा होती है, जो आपका मोटापा बढ़ाती है।

कम वाइन या बीयर पीने वालों के लिए यह अंतर बहुत मायने नहीं रखता है। हाल के एक अध्ययन के मुताबिक शॉर्ट टर्म में ना तो वाइन पीना मोटापा बढ़ाता है और ना ही बीयर।

इस पहलू पर सबसे विस्तृत अध्ययन 10 सप्ताह तक चला है। इस अध्ययन में मामूली तौर पर वजन बढ़ने को नजरअंदाज भी किया गया होगा। अगर इस दौरान एक किलोग्राम वजन को नजरअंदाज किया गया हो तो पांच साल में यह 25 किलोग्राम हो सकता है।

इसके अलावा ये भी धारणा है कि बीयर पीने से पुरुषों की छाती फूल जाती है, लेकिन यह निराधार मिथक ही है।

बीयर पीने से ज्यादा हैंगओवर होता है या वाइन से

beer or wine is better?

बीयर पीने से ज्यादा हैंगओवर होता है या वाइन से... काफी कोशिशों के बाद भी शोधकर्ता इसको लेकर सटीक व्याख्या नहीं कर सके हैं। यह किन चीजों पर निर्भर होता है, इसका भी वैज्ञानिक अभी तक पता नहीं लगा पाए हैं।

डिहाइड्रेशन एक प्रमुख कारक हो सकता है। अल्कोहल के कारण हम पेशाब ज्यादा करते है, जितना पानी शरीर में जाता है, उससे ज्यादा बाहर निकल जाता है। लेकिन यह फरमेंटेशन के चलते भी हो सकता है।

इसके अलावा पेय के स्वाद और सुगंध को प्रभावित करने के लिए रसायन भी मिलाए जाते हैं। माना जाता है कि गहरे रंग वाले पेय में ऐसे रसायन ज्यादा मिलाए जाते हैं। बोरबन (51 फीसदी माल्ट वाली शराब) गहरे रंग की होती है और इसका हैंगओवर भी ज्यादा होता है। लेकिन बीयर और वाइन से होने वाला हैंगओवर एकसमान ही होता है।


स्वास्थ्य के लिए बीयर अच्छी है या वाइन?

beer or wine is better?

अमूमन कहा जाता है कि वाइन का रोजाना एक ग्लास शरीर को तरोताजा रखने में मददगार होता है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि ऐसा सेवन हृदय रोग के खतरे, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारी के खतरे से बचा सकता है।

शरीर को फायदा पहुंचाने वाले ये गुण पॉलीफेनॉल्स में होते हैं, जो खासकर रेड वाइन में पाए जाते हैं, शरीर में कहीं भी सूजन हो, उसे कम करते हैं और शरीर के हानिकारक रसायनों को दूर करते हैं।

बीयर में ऐसे बहुत से गुण नहीं होते, लेकिन उसमें भी पॉलीफेनॉल्स होते हैं, उसी तरह जैसे व्हाइट वाइन में होते हैं। लेकिन इस लिहाज से रेड वाइन सबसे बेहतर है।

हालांकि इन तमाम अध्ययनों में किसी भी ड्रिंक्स के ज्यादा पीने को हानिकारक ही माना गया है। कभी कभी यदि एक ग्लास रेड वाइन पी जाए तो उसके फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed